Friday, Sep 29, 2023
-->
sharad pawar deny possibility of removing maharashtra home minister anil deshmukh rkdsnt

चौतरफा हमलों के बीच पवार ने किया साफ- देशमुख को हटाने का सवाल ही नहीं

  • Updated on 3/22/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राकांपा अध्यक्ष शरद पवार से सोमवार को कहा कि महाराष्ट्र के गृह मंत्री के खिलाफ मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों का जो समय बताया है, उस समय अनिल देशमुख अस्पताल में भर्ती थे और इसलिए उनके इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता।

यमुना जल को लेकर दिल्ली जल बोर्ड की नई याचिका पर कोर्ट सुनवाई को राजी

पवार ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें सूचना मिली है कि देशमुख उस समय नागपुर में अस्पताल में भर्ती थे। आरोप (सिंह के) उसी समय से संबंधित हैं, जब वह (देशमुख) अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल का प्रमाणपत्र भी है।’’ सिंह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे आठ पन्नों के एक पत्र में शनिवार को दावा किया था कि देशमुख चाहते थे कि पुलिस अधिकारी बार और होटलों से हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करें। 

67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, कंगना को मिला बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने का आरोप

उन्होंने आरोप लगाया था कि देशमुख ने मुंबई पुलिस के एपीआई सचिन वाजे को फरवरी के मध्य में आवास पर बुलाया था और उससे हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था। पवार ने संवाददाताओं से कहा कि देशमुख कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पांच से पंद्रह फरवरी तक नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती थे और उसके बाद 27 फरवरी तक वह पृथक रह रहे थे। 

ममता का भाजपा पर निशाना, बोलीं- वे सोचने पर मजबूर करेंगे कि आंबेडकर से बड़े हैं मोदी

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.