Thursday, Mar 30, 2023
-->
Sharad Pawar join protest against agricultural laws at Azad Maidan in Mumbai today prshnt

महाराष्ट्र: मुंबई के आजाद मैदान में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन में आज शामिल होंगे शरद पवार

  • Updated on 1/25/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। नए कृषि कानूनों (New Farm Law) के खिलाफ देश में पिछले कई दिनों से किसान दिल्ली की सीमा पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पूरे देशभर में किसान आंदोलन को विपक्षी नेताओं का पूरा सहयोग मिल रहा है। इसी बीच कृषि कानूनों के खिलाफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के किसानों ने भी व्यापक प्रदर्शन की तैयारी की है। जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के 21 जिलों के हजारों किसान नासिक से मुंबई के आजाद मैदान में विशाल रैली निकालेंगे। बताया जा रहा है कि इस किसान रैली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल होंगे।

ऑल इंडिया किसान सभा (AIKS) की महाराष्ट्र शाखा ने एक बयान जारी कर दावा किया कि नासिक से करीब 15 हजार किसान शनिवार को टैम्पो और अन्य वाहनों से मुंबई के लिए रवाना हुए हैं। बयान के मुताबिक सोमवार को होने वाली रैली को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार और महा विकास अघाडी (MVA) के कुछ प्रमुख नेता संबोधित करेंगे। राज्य सरकार में सहयोगी कांग्रेस की राज्य इकाई पहले ही इस रैली का समर्थन कर चुकी है। 

ट्रैक्टर रैली पर PAK की नापाक साजिश का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने ट्रेस किए 308 ट्विटर हैंडल

बढ़ाई गई मौदान की सुरक्षा
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को मुंबई के आजाद मैदान में होने वाली रैली में शामिल होने के लिए रविवार शाम तक महाराष्ट्र के विभिन्न इलाकों से हजारों की संख्या में किसान मुंबई पहुंच चुके हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान रैली के मद्देनजर पुलिस ने दक्षिण मुंबई स्थित आजाद मैदान और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा की विशेष तैयारी की है और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है, इसके साथ ही ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।    

लद्दाख गतिरोध: करीब ढाई महीने बाद 9वें दौर की वार्ता, सैनिकों को पीछे हटाने पर हुई चर्चा        

सात किलोमीटर लंबे मार्च में कई महिला किसान भी हुईं शामिल
एआईकेएस ने कहा कि विभिन्न इलाकों से किसान नासिक में जमा हुए और शनिवार को मुंबई के लिए रवाना हुए, यात्रा के दौरान रास्ते में और किसान जुड़े। बयान के मुताबिक मुंबई के लिए कूच करने वाले किसानों ने रात्रि विश्राम के लिए इगतपुरी के पास घाटनदेवी में पडा़व डाला था। बयान के मुताबिक रविवार सुबह किसान कसारा घाट के रास्ते मुंबई के लिए रवाना हुए। कसारा घट तक निकाले गए सात किलोमीटर लंबे मार्च में कई महिला किसान भी शामिल हुईं। कसारा घाट मार्च का नेतृत्व एआईकेएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक धावले और राज्य इकाई के प्रमुख किसन गुज्जर एवं महासचिव अजित नवाले ने किया।  

दिल्ली के बाद अब किसान महाराष्ट्र में करेंगे हल्ला बोल, आजाद मैदान में होंगे इकट्ठा

गणतंत्र दिवस तक जारी रहेगा प्रदर्शन
भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) से जुड़े इगतपुरी और शाहपुर तहसील के फैक्टरी कामगारों ने इन किसानों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। कल्याण-भिवंडी क्रासिंग पर भी किसानों का स्वागत किया गया और खाने के पैकेट वितरित किए गए। किसान मुलुंद जांच चौकी के रास्ते मुंबई में दाखिल हुए। यह ठाणे की ओर से मुंबई में प्रवेश करने का रास्ता है। विक्रोली के कन्नमवार नगर में वाम दलों से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद किसान आजाद मैदान की ओर बढ़ गए जहां पर वे संयुक्त शेतकार कामगार मोर्चा (एसएसकेएम) के बैनर तले आयोजित धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे जो गणतंत्र दिवस तक जारी रहेगा।    

यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें... 

  

comments

.
.
.
.
.