Monday, Sep 25, 2023
-->
sharat saxena birthday special

B'day spcl: इंजीनियरिंग करने के बाद कैसे शरत सक्सेना बन गए बॉलीवुड के मशहूर विलेन, जानें खास बातें

  • Updated on 8/17/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शरत सक्सेना (Sharat saxena) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जिन्होंने हीरो नहीं बल्कि विलेन बनकर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई। शरत (Sharat) ने अपने हर नेगेटिव (Negative) रोल को बखूबी निभाया है। अपने इन्हीं किरदारों से उन्होंने दर्शकों का दिल जीता। शरत ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में आई फिल्म 'एजेंट विनोद' (Agent vinod) से की थी। इसके बाद उन्होंने काला पत्थर (kala patthar), मि. इंडिया (Mr. india), अग्नीपथ (Agneepath)और गुप्त (gupt) जैसी सुपरहिट फिल्में की।

Image result for sharat saxena first films

फिल्म 2.0 की सब-टाइटलिस्ट ने फिल्मेकर्स पर लागाया आरोप, कहा- अब तक नहीं दी पेमेंट

इंजीनियरिंग करने के बाद भी बनना चाहते थे एक्टर 
आज यानि 17 अगस्त को शरत का जन्मदिन है। उनका जन्म सन् 1950 में मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के 'सतना' (satna) में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भोपाल (Bhopal) में की। इसके बाद उन्होंने इंजानियरिंग (engineering) की पढ़ाई जबलपुर (jabalpur) से पूरी की। इंजीनियरिंग करने के बाद भी शरत के जीवन में कुछ खालीपन था। वो अब भी कुछ अलग करना चाहते थे।

इस नए एड में फैंस को पसंद आ रही है शाहरुख और गौरी की 'नोक झोक', वीडियो हुआ वायरल

बचपन से ही एक्टिंग करने की थी ख्वाहिश 
बचपन से ही उनको एक्टिंग का बेहद शौक था। उन्हें एक अभिनेता बनना था। जैसे ही उन्होंने अपनी पढ़ाई खत्म की वो तुरंत मुंबई आ गए और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने लगे। फिल्मों में आने के बाद उन्हें विलेन के रोल ऑफर होने लगे। उनके नेगेटिव किरदारों को लोगों ने खूब पसंद किया। वो अपने इन्ही किरदारों से फेसम होन लगे। फिर एक के बाद उनके पास हिट फिल्मों की लाइन लगती गई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Film Fanaa. In Poland. #yashrajfilms #bollywood #movie

A post shared by Sharat Saxena (@sharat_saxena) on Jul 23, 2018 at 11:27pm PDT

Sacred Games 2: मरने का है तेरेको... जैसे शानदार डायलॉस हो रहे हैं वायरल

पहचान बनाने के बाद की थी शादी 
शरत ने इंडस्ट्री में आने के बाद शोभा (Shobha) से शादी कर ली। उनके दो बच्चे भी हैं। जिनका नाम है वीरा (Veera) और विशाल (Vishal)। शरत अपने परिवार के साथ मध आइलैंड (Madh Island) में रहते हैं। शरत अपने परिवार से काफी प्यार करते हैं। वहीं उनके बच्चे इंडस्ट्री से दूर ही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

With a great man. Film Baghban. #bollywood #mumbai #movie #india

A post shared by Sharat Saxena (@sharat_saxena) on Jul 23, 2018 at 11:15pm PDT

सलमान खान ने ऑन स्क्रीन मां संग सेलिब्रेट किया रक्षाबंधन, तस्वीरें वायरल

फिल्मी बैकग्राउंड न होने के कारण करना पड़ा खूब स्ट्रगल 
शरत का कोई फिल्मी बैकग्राउंड नहीं था, जिस कारण उन्हें अपने करियर के शुरुआती दौर में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए शरत ने हर वो मुमकिन कोशिश की जो वो कर सकते थे। अपनी कड़ी मेहनत से उन्होंने एक दिन सफलता हासिल की। वहीं उन्हें सपोर्टिव एक्टर की भूमिकाएं मिलने लगी। जिससे वो इंडस्ट्री में बेस्ट सपोर्टिव एक्टर से फेमस हो गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Film Kaala Patthar 1979. #yashrajfilms #bollywood #movies #hollywood #mumbai

A post shared by Sharat Saxena (@sharat_saxena) on Jul 23, 2018 at 10:36pm PDT

विद्या सिन्हा ने कहा दुनिया को अलविदा, अंतिम यात्रा में नहीं शामिल हुआ कोई भी बड़ा सितारा

शरत की तमाम फिल्में 
शरत की कई साऱी हिट फिल्में हैं जो की आज भी उनके किरदारों को मजबूत तरीके से दिखाती हैं। उनकी तमाम फिल्में हैं, एजेंट विनोद, दीवाना मैं दीवाना, बुलेट राजा, प्यार ,के साइट इफेक्ट, फिर हेरा फेरी, वाह लाइफ हो तो ऐसी, तुमको न भूल पाएंगे, मां तुझे सलाम, जोश, गुलाम, गुप्त और त्रिदेव।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

My first film: Zehreelee. 1972 #bollywood #mumbai #movie #hollywood

A post shared by Sharat Saxena (@sharat_saxena) on Jul 23, 2018 at 10:52pm PDT

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.