Thursday, Jun 01, 2023
-->
shiv sena mp sanjay raut statement over ed action against him kmbsnt

'देख लेंगे, वक्त बदल जाएगा और हमारा भी वक्त आएगा', ED की कार्रवाई पर बोले संजय राउत

  • Updated on 4/6/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। प्रवर्तन निदेशानल ने संजय राउत के खिलाफ बड़ा ऐक्शन लेते हुए उनकी 11 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। इस कार्रवाई पर संजय राउत ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली से लोग आते हैं। हमारे लोगों के घरों में घुस जाते हैं। न नोटिस, न वारंट, न कोई समन। ठीक है, देख लेंगे। वक़्त बदल जाएगा और हमारा भी वक्त आएगा। 

संजय राउत का कहना है कि महाराष्ट्र जैसे राज्य जो भाजपा शासित राज्य नहीं है। वहां पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। वह लोकतंत्र और हमारी आज़ादी को खतरे में लाना वाला है। यह ठीक नहीं है। 

सत्येंद्र जैन और संजय राउत के खिलाफ ED का बड़ा ऐक्शन, करोड़ों संपत्ति कुर्क

संपत्ति संजय राउत की पत्नी की 2 करोड़ की संपत्ति कुर्क
बता दें कि संजय राउत के मामले में 11 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है। इसमें 9 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवीण राउत के नाम से है। वहीं 2 करोड़ की संपत्ति संजय राउत की पत्नी के नाम पर है।  प्रवर्तन निदेशालय ने 1,034 करोड़ रुपए के पात्रा चावल भूमि घोटाला मामले में शिवसेना के नेता संजय राउत की संपत्ति कुर्क की है। 

'श्रीलंका की राह पर भारत', बढ़ती महंगाई को लेकर संजय राउत का केंद्र पर हमला

सत्येंद्र जैन के खिलाफ ईडी का एक्शन
इसके साथ ही प्रवर्तन निदेशालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी बड़ा एक्शन प्रवर्तन निदेशालय की ओर से लिया गया है। मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनके परिवार की 4.81 करोड़ की संपत्ति कुर्क की गई है। मिली जानकारी के अनुसार जैन के परिवार के कुछ लोग ऐसी कंपनियों से जुड़े हैं जो PMLA के तहत जांच के दायरे में हैं। 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.