नई दिल्ली/टीम डिजिटल। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह मार्च होने वाली पुणे यात्रा के दौरान उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। स्थानीय नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। तीनों दल महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा हैं।
रूस-यूक्रेन संघर्ष से वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए पैदा हुआ बड़ा संकट और जोखिम
नेताओं ने कहा कि विरोध प्रदर्शन संसद में प्रधानमंत्री के उस बयान के खिलाफ होगा जिसमें कोरोना वायरस के प्रसार के लिए महाराष्ट्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया था। राकांपा के पुणे प्रमुख प्रशांत जगताप और कांग्रेस के उनके समकक्ष रमेश बागवे ने यहां यह घोषणा की।
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच Gold में जबरदस्त उछाल, चांदी में भी तेजी
उन्होंने कहा,‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वोट हासिल करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में टिप्पणी की कि महाराष्ट्र ने अन्य राज्यों में कोविड-19 फैलाया। यह राज्य का अपमान है। इसलिए, जब मोदी के छह मार्च को पुणे आएंगे तो तीनों दल विरोध प्रदर्शन करेंगे।‘‘
विपक्ष ने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित लाने से जुड़ी सरकार की रणनीति पर खड़े किए सवाल
मेट्रो रेल सेवा के उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री के 6 मार्च को पुणे आने की उम्मीद है, लेकिन उनके कार्यक्रम के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। जगताप ने कहा कि आंदोलन शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर होगा और प्रदर्शनकारी काले कपड़े पहनेंगे। इससे पहले एमवीए में शामिल तीनों दलों ने धनशोधन मामले में राज्य के मंत्री तथा राकांपा के नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ यहां विरोध प्रदर्शन किया।
पटोले बोले- पीएम मोदी प्रचार रोकें, यूक्रेन में फंसे छात्रों को स्वदेश लायें महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव प्रचार अभियान बंद करके, यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। पटोले ने एक ट्वीट में, मुंबई के छात्रा के साथ एक वीडियो संवाद भी पोस्ट किया, जो पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन में पशु चिकित्सा की पढ़ाई कर रही है। यूक्रेन पर रूस ने आक्रमण किया है।
यूक्रेन में फंसे केरल, हरियाणा के बाद ओडिशा के छात्रों की सुरक्षा को लेकर शाह से लगाई गुहार
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यूक्रेन में फंसी मुंबई के एक छात्रा चैताली से बात की। यूक्रेन में युद्ध के कारण छात्र भारत सरकार से मदद की उम्मीद कर रहे हैं। मोदी जी, चुनाव प्रचार बंद करें और हमारे छात्रों को घर वापस लायें।’’ रूस के आक्रमण के बीच बड़ी संख्या में भारतीय यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनमें अधिकतर छात्र हैं। यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि फंसे छात्रों को रोमानिया और हंगरी सीमा पार बिंदुओं से निकालने के प्रयास जारी हैं।
रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़े, सरकार ने रुख किया साफ
Asian Games: भारतीय खिलाड़ियों से चीन का भेदभाव, भारत का मुंहतोड़ जवाब
बिधूड़ी प्रकरण को लेकर लालू यादव का PM मोदी पर कटाक्ष- यह ‘अमृतकाल'...
भाजपा नेता बिधूड़ी के खिलाफ अकाश आनंद के साथ मायावती ने भी खोला मोर्चा
दानिश अली ने भाजपा सांसद बिधूड़ी के बयान को लेकर PM मोदी और RSS पर...
डूसू चुनाव: मतदान जारी, वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे छात्र
आगरा से लेकर जयपुर तक, सितंबर के आखिरी वीकेंड पर बनाए इन जगहों पर...
विवाहित महिला ‘लिव-इन पार्टनर' पर बलात्कार का आरोप नहीं लगा सकती:...
लोक सभा में रमेश बिधूड़ी के अपशब्दों पर भड़का विपक्ष, मोदी सरकार पर...
कौशल विकास घोटाला मामले में चंद्रबाबू नायडू की हिरासत बढ़ाई गई
संजय गांधी अस्पताल का लाइसेंस निलंबन अन्यायपूर्ण कार्रवाई : वरुण...