Friday, Jun 02, 2023
-->
shiv-sena-on-rahul-gandhi

शिवसेना ने की राहुल गांधी की जमकर तारीफ, कहा- मिलना चाहिए थोड़ा वक्त

  • Updated on 12/18/2017

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस पर तीखा हमला करने वाले शिवसेना ने अपने मुख्यपत्र सामना में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है। सामना में तारीफ करते हुए लिखता है कि वह ऐसे समय में पार्टी की कमान संभाल रहे हैं जब वह अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है।अब इस युवा कंधे के भरोसे है देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस का भविष्य।

 गुजरात-हिमाचल 2017: रुझानों को लेकर PM मोदी ने जताई खुशी, जानें किसने क्या कहा

सामना ने लिखा कि आखिरी सांस ले रही कांग्रेस को इस बुरे दिन से निकालने की जिम्मेदारी उन पर है और इसके लिए उनको थोड़ा वक्त देना होगा। खासकर उन्हें जो उनके नेतृत्व क्षमता पर जमकर शोर मचाते हैं। आगे कहा गया कि राहुल गांधी और उनकी पार्टी कांग्रेस से हमारा काफी मतभेद है, लेकिन यह मतभेद उसकी दिखावटी विचारधारा से है। देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर उन्हें खुलकर बोलना होगा।

विधानसभा चुनाव परिणामों का AAP पर दिखा गहरा असर, कुमार विश्वास ने कही ये बात

साथ ही लिखा किगुजरात चुनाव में उन्होंने जिस तरह से पार्टी की कमान संभाली, उसने नई उम्मीद का संचार किया है। वह चुनाव परिणाम के बारे में सोचे बगैर लगातार मैदान में डटे रहे और सत्ताधारी दल को तगड़ी चुनौती दी। राहुल के समर्थन में आगे सामना में लिखा गया है कि उन्हें संयम के साथ काम करना होगा. जो कहते हैं कि राहुल कुछ नहीं कर सकते वो अंधविश्वासी हैं, जो पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बारे में कहता है कि उनका देश के विकास में कोई योगदान नहीं है, वो गलत हैं और अज्ञानता में जी रहे हैं। 60 सालों में देश ने खूब तरक्की की है। कांग्रेस को राहुल पर भरोसा रखना चाहिए।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.