नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के के तीसरे और आखिरी चरण के लिए आज मतदान जारी है। इस बीच बिहार (Bihar) के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के उस बयान पर सियासी बयानबाजी थम नहीं रही जिसमें उन्होंने कहा था कि यह उनका 'अंतिम चुनाव' है। अब इस कड़ी में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने चुटकी लेते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार को सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। राउत ने कहा कि बिहार की जनता इस चुनाव में उन्हें रिटायर कर देगी।
CM नीतीश कुमार की वोटर्स से अपील, कहा- आपका एक वोट बिहार को बनाएगा विकसित प्रदेश
बिहार की जनता करेगी रिटायर संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, 'नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। नीतीश जी के साथ हमारा हमेशा आदर-सम्मान रहा है। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतजार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी।'
#WATCH | नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/Ju2puHzSY7 — ANI_HindiNews (@AHindinews) November 7, 2020
#WATCH | नीतीश जी बहुत बड़े नेता हैं। वो अपनी पारी खेल चुके हैं। अगर कोई नेता कहता है कि ये मेरा आखिरी चुनाव है तो उन्हें सम्मान के साथ विदाई देनी चाहिए। बिहार की जनता इस विदाई के मौके का इंतज़ार कर रही थी। इस चुनाव में जनता उनको रिटायर कर देगी: शिवसेना नेता संजय राउत pic.twitter.com/Ju2puHzSY7
राहुल ने किया ट्वीट, बिहार बदलाव के लिये हैं तैयार, बनेगी महागठबंधन की सरकार
यह मेरा 'अंतिम चुनाव'- नीतीश नीतीश कुमार ने पूर्णिया के धमदाहा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। परसों मतदान है और यह मेरा अंतिम चुनाव है। अंत भला तो सब भला।' गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने साल 1977 में अपना पहला चुनाव लड़ा था। वह कई बार लोकसभा के सांसद रहे और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में मंत्री भी रहे। नीतीश कुमार साल 2005 से बिहार के मुख्यमंत्री हैं।
नीतीश के आखिरी चुनाव पर जारी है 'रण', पप्पू यादव ने किया कटाक्ष
जदयू ने दी सफाई बिहार जदयू बिहार प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह (Vashishtha Narayan Singh) ने मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार द्वारा एक चुनावी सभा में यह कहे जाने कि यह उनका अंतिम चुनाव है, गुरुवार को स्पष्ट किया कि राजनीति करने वाला और समाज सेवा करने वाला कभी 'रिटायर' नहीं होता है और नीतीश कुमार उसी में से हैं।
नीतीश के 'अंतिम चुनाव' वाले बयान पर JDU की सफाई, कहा- समाजसेवी कभी रिटायर नहीं होते
बयान का गलत मतलब निकाला गया- JDU नीतीश कुमार के उक्त कथन को विपक्ष द्वारा उनके हार मान लेने और उनके राजनीति से सन्यास लिए जाने के बारे में सिंह ने कहा, 'ये दोनों गलत है। नीतीश जी के व्यक्तव्य का ऐसा कोई मतलब नहीं था। उनका ऐसा कोई आशय नहीं था और इसमें जो भी अर्थ निकाल रहे हैं, अपने मन से अर्थ निकाल रहे हैं। वह अंतिम चुनावी सभा थी। वे स्वयं तो चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। स्वयं चुनाव लड़ते और इस तरह का कोई व्यक्तव्य देते तो उसकी व्याख्या हो सकती थी। वह तो उम्मीदवार के प्रचार के लिए गए थे। अंतिम चुनावी सभा थी तो उस संदर्भ में यह कह ही सकते हैं, जो उन्होंने कहा। अब ये लोग खुश हैं तो उनकी मर्जी है।'
चिराग का पलटवार,कहा- जनता कर रही रिटायर तो खेला इमोेशनल कार्ड, जाना तय
समाजसेवी कभी रिटायर नहीं होते: सिंह यह पूछे जाने पर कि अंतिम प्रचार को लेकर उन्होंने ऐसी बात कही, इसका उनका तात्पर्य उनके राजनीति से संन्यास लेने का तो नहीं था?, सिंह ने कहा, 'कैसे.. राजनीति से कभी कोई 'रिटायर' होता है क्या? पद से राजनीति को क्या जोड़ा जाता है? राजनीति करने वाला और समाज सेवा करने वाला कभी 'रिटायर' नहीं होता है। जिस वसूल और सिद्धांत पर चलता और जो राह चुनता है, उस पर बना रहता है, चलता रहता है। नीतीश जी भी ऐसे ही लोगों में से हैं।'
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...