नई दिल्ली/टीम डिजिटल। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि पत्थरबाजों और सार्वजनिक या किसी की व्यक्तिगत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले उपद्रवियों को सजा दिलाने के साथ-साथ उनसे नुकसान की वसूली करने के लिए मध्यप्रदेश में जल्द ही सख्त कानून बनेगा।
नड्डा ने कोविड वैक्सीन पर सवाल उठाने पर कांग्रेस पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं और उस पर काम शुरू कर दिया गया है। उनका यह बयान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन जुटाने गई हिन्दू संगठनों की वाहन रैलियों पर पश्चिमी मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर एवं मंदसौर जिलों में हाल ही में हुई पथराव की घटना एवं हिंसा के बाद आया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा नीत उत्तरप्रदेश की सरकार ने भी इसी तरह का कड़ा कानून बना कर लागू किया है। आदित्यनाथ ने यह कानून तब बनाया, जब सीएए और एनआरसी का विरोध करने वाले लोगों ने अपने आंदोलन के दौरान वहां पर सार्वजनिक संपत्ति को भारी तादाद में नुकसान पहुंचाया।
किसान आंदोलन : सोनिया गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर फिर साधा निशाना
चौहान ने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले पत्थरबाज कोई भी हों, ये समाज के दुश्मन हैं। इससे लोगों की जान भी जा सकती है। इससे भय और आतंक का माहौल पैदा होता है, भगदड़ मचती है और अव्यवस्था होती है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून का राज रहेगा। इस तरह के अपराधी साधारण अपराधी नहीं हैं। इनको छोड़ा नहीं जाएगा। अभी तो मामूली से कार्रवाई होती थी। अब हम सजा का प्रावधान करने के लिए कानून ला रहे हैं। कानून बना रहे हैं।चौहान ने कहा कि लेकिन केवल पत्थरबाजी नहीं। कई बार उत्पाती सार्वजनिक संपत्ति के साथ-साथ किसी की व्यक्तिगत संपत्तियों को भी आग लगाकर या तोडफ़ोड़ कर नुकसान पहुंचाते हैं। यह अक्षम्य अपराध है।
ये भी पढ़ें...
देश भर में मनाई गई रामनवमी, मप्र में 11 लोगों की मौत, बंगाल व...
जर्मनी ने राहुल की लोकसभा से अयोग्यता पर ‘संज्ञान लिया', भाजपा और...
पूर्व लोकसेवकों ने खुले पत्र में न्यायपालिका पर कानून मंत्री रीजीजू...
क्रेडाई का रिजर्व बैंक से अनुरोध, रेपो दर में और वृद्धि न की जाए
अडाणी समूह ने तीन-चार साल में 23 अरब डॉलर का कर्ज चुकाने की...
एलजी सक्सेना ने किसानों को मुफ्त बिजली बंद करने का प्रस्ताव तैयार...
ललित मोदी पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- अब पीएम मोदी के बचाव में सामने...
मालेगांव विस्फोट: लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित को आरोपमुक्त करने संबंधी...
AAP ने देश भर में शुरू किया ‘मोदी हटाओ, देश बचाओ' पोस्टर अभियान
मोदी ‘सरनेम' विवाद : ललित मोदी ने दी राहुल गांधी पर ब्रिटेन में...