नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):श्रीकांत त्यागी प्रकरण में अब राष्ट्रीय लोकदल ने भी मंगलवार को इंट्री की। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने नोएडा पुलिस पर कथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की पत्नी और परिवार की अन्य महिलाओं को पूछताछ के बहाने प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित करने की मांग की है। वहीं स्थानीय सांसद व विधायक पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन स्थानीय भाजपा नेताओं के दवाब व इशारे पर काम कर रहा है। वहीं त्यागी समाज एक संगठन ने इस प्रकरण को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर मंगलवार को एक प्रदर्शन किया है।
त्रिलोक त्यागी ने मंगलवार को कहा कि श्रीकांत त्यागी ने एक महिला के साथ अभद्रता की है, जिसके लिए कानून अपना काम कर रहा है और इस पर उनकी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं है, मगर श्रीकांत की पत्नी और मामी को पूछताछ के बहाने बेवजह रात भर थाने पर बैठाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी प्रकरण को पुलिस ने जानबूझ कर उछाला। एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया, जैसे वह कोई आतंकवादी हो। वहीं गिरफ्तारी पर ईनाम बांटा गया, जबकि सच्चाई यह है कि श्रीकांत ने सरेंडर किया था। उन्होंने कहा कि श्रीकांत जैसे हजारों लोग भाजपा में अभी भी हैं, जो पार्टी का झंडा और हूटर लगाकर जनता के बीच रौब झाड़ते हैं। रालोद महासचिव ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिले की प्राचीर से महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश की पुलिस महिलाओं को रातभर थाने में बैठाकर उन्हें प्रताडि़त करती है। पार्टी की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाए, वरना उनकी पार्टी भावी रणनीति बनाने पर विवश होगी। वहीं स्थानीय सांसद डा.महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी व उनके बच्चों से उनका हालचाल पूछने के लिए जाना चाहिए। जिन्हें सोसायटी के लोगों ने बिजली काट कर व मानसिक रूप से प्रताडि़त किया है।
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...