नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देश भर में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के चलते इस साल कई शादियां नहीं हो सकी। संक्रमण के डर और सरकार की ओर से लगाई गई पांबदियों की वजह से ज्यादातर लोगों ने विवाह (Wedding) को अगले साल यानी 2021 तक के लिए टाल दिया। अब लोगों को उम्मीद है कि कोरोना महामारी का कहर अगले साल तक कुछ हद तक थम जाएगा और वह शादियों का कार्यक्रम अच्छे से संपन्न कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं कि साल 2021 में विवाह के लिए कब-कब और कितने शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) पड़ रहे हैं।
बेल मिलने के बाद आदित्य नारायण के रिसेप्शन पार्टी में Enjoy करते दिखें भारती-हर्ष
जनवरी 2021 : वैसे तो 2021 में विवाह के बहुत कम शुभ मुहूर्त हैं। अगर बात करें जनवरी की तो इस महीने शादी के लिए सिर्फ एक दिन शुभ मुहूर्त है। साल का पहला विवाह मुहूर्त 18 जनवरी (सोमवार) को पड़ेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इसके बाद फरवरी और मार्च में विवाह के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
अप्रैल 2021 : लोगों को अप्रेल में काफी राहत मिलेगी क्योंकि इस महीने विवाह के लिए कुल 8 मुहूर्त हैं। ऐसे में विवाह का दूसरा शुभ मुहूर्त 22 अप्रैल 2020 को होगा। इसके बाद 24 से लेकर 30 अप्रैल तक विवाह के सात शुभ मुहूर्त हैं। बता दें कि 22 अप्रैल के बाद देवशयनी एकादशी यानी 15 जुलाई तक शादी के 37 शुभ मुहूर्त हैं।
मई 2021 : मई 2021 में शादी के लिए 15 शुभ दिन पड़ रहे हैं। मई की 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 26, 28, 29 और 30 को विवाह का शुभ दिन पड़ रहा है।
जून 2021 : जून में 9 शुभ मुहूर्त हैं। जून की 3, 4, 5, 16, 19, 20, 22, 23 और 24 तारीख को विवाह के लिए शुभ हैं।
जुलाई 2021 : बात करें तो जुलाई 2021 की तो इस महीने 5 शुभ मुहूर्त हैं। 1, 2, 7, 13 और 15 जुलाई शादी के लिए शुभ हैं।
इसके बाद तीन महीने यानी अगस्त, सितंबर, अक्टूबर- 2021 में शादी के लिए कोई शुभ दिन उपलब्ध नहीं है। वहीं देवउठनी एकादशी यानी 15 नवंबर से 13 दिसंबर तक शादी के कुल 13 शुभ मुहूर्त हैं।
नवंबर 2021 : नवंबर 2021 में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर शादी के लिए शुभ मुहूर्त हैं।
दिसंबर 2021 : दिसंबर 2021 यानी साल का आखिरी महीना। इस महीने विवाह के लिए कुल 6 शुभ दिन हैं। दिसंबर की 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख विवाह के लिए शुभ हैं।
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली: राशन लेने के दौरान फिंगर प्रिंट ही नहीं, बुजुर्गों का नहीं...
हिंदू पुजारियों पर कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए ज्यादा शुल्क...
कारगिल में पर्यटन की हैैं अपार संभावनाएं : पटेल
पीएम मोदी NCC कैडेट्स से मिले, Corona काल में अभूतपूर्व सहयोग को सराहा