Friday, Jun 09, 2023
-->
sikkim-governor-underwent-urinary-operation-at-yashoda-hospital

यशोदा अस्पताल में सिक्किम के राज्यपाल का हुआ यूरिनरी ऑपरेशन

  • Updated on 3/11/2023

नई दिल्ली/टीम डिजीटल। यूरिनरी समस्या के चलते सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य शनिवार को कौशांबी स्थित यशोदा अस्पताल पहुंचे। यहां अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद उनका यूरिनरी डायलेटेशन का ऑपरेशन किया। बाद में दोपहर 12 बजे उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सुबह 10 बजे सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य यूरिनरी प्रॉब्लम होने पर यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी पहुंचे। इस दौरान हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ. पीएन अरोड़ा ने उनसे मुलाकात की। बाद में उन्हें हॉस्पिटल के यूरिनरी एवं किडनी ट्रांसप्लांट के निदेशक डॉ. पीबी सिंह के पास परामर्श के लिए ले जाया गया।

डॉ. पीबी सिंह ने लक्ष्मण प्रसाद को परामर्श दिया और उन्हें पहले से चली आ रही बीमारी बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया के लिए उनका एक ऑपरेशन यूरिनरी डायलेटेशन किया। तदुपरांत 12 बजे हॉस्पिटल से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉ. पी.बी. सिंह ने बताया कि बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया आमतौर पर मध्य-जीवन की आयु में प्रोस्टेट के आकार में धीरे-धीरे होने वाली वृद्धि हैं। लगभग चार में से एक पुरुष को इस समस्या के लिए सर्जरी की आवश्यकता होती है। यह कैंसर से नहीं होता है। इससे मूत्रमार्ग सिकुड़ जाता है और शरीर से मूत्र का प्रवाह ‎सीमित हो जाता है। 
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.