नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कम से कम 1,000 स्थानीय नेता जल्दी ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल होंगे और कई बड़े नेता भी अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी के संपर्क में हैं।
अनुराग ठाकुर की सक्रियता के बावजूद AAP ने हिमाचल प्रदेश BJP में लगाई सेंध
इन नेताओं के भाजपा छोडऩे से हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के बिखरने का दावा करते हुए सिसोदिया ने कहा कि पहाड़ी राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज कर आप राज्य में सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य धीमन सहित पार्टी के तीन नेताओं के आप में शामिल होने के बाद सिसोदिया ने यह आज यह दावा किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों की केजरीवाल के साथ बैठक का किया बचाव
सिसोदिया ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘धीमन जी जिला स्तरीय 20 अन्य नेताओं के साथ पार्टी (आप) में शामिल हुए हैं। अब भाजपा के जिला और ब्लॉक स्तर के और 1,000 नेता आप में शामिल होने वाले हैं क्योंकि उनका विश्वास टूट गया है। उन्हें लगने लगा है कि भाजपा राज्य में लोगों के लिए कुछ नहीं कर रही है।’’
अब Twitter को ही खरीदना चाहते हैं टेस्ला के CEO एलन मस्क
आप के वरिष्ठ नेता ने कहा कि वे ‘कुछ दिनों’ में आप में शामिल होंगे। सिसोदिया ने कहा, ‘‘भाजपा के कई बड़े नेता भी हमारे संपर्क में हैं। राज्य में भाजपा बुरी तरह बिखर चुकी है।’’ आप ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश की अपनी कार्यकारी समिति को भंग कर दिया और भाजपा नेताओं की दल-बदल की पृष्ठभूमि में जल्दी ही उसके पुनर्गठन की घोषणा की।
जेएनयू हिंसा : छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल ने की कुलपति शांतिश्री से मुलाकात, आइशी असंतुष्ट
पिछले सप्ताह आप की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनूप केसरी, महासचिव (संगठन) सतीश ठाकुर और ऊना जिले के प्रमुख इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए।
समर्थन के लिए भाजपा में अपने पुराने साथियों से संपर्क साधने का प्रयास...
पत्रकार मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, विपक्ष ने...
SEBI ने सहारा समूह की दो कंपनियों, सुब्रत रॉय, अन्य पर 12 करोड़ रुपये...
गुजरात से BJP प्रतिनिधिमंडल केजरीवाल के दिल्ली मॉडल का करेगा...
पीएम मोदी ने जर्मनी में दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्रपति रामफोसा से की...
महाराष्ट्र में बागी मंत्रियों का विभाग छिना, न्यायालय ने अयोग्यता...
पंजाब के पूर्व DGP दिनकर गुप्ता ने संभाला केंद्रीय एजेंसी NIA प्रमुख...
अडाणी पावर के साथ पूरक बिजली खरीद समझौते को हरियाणा मंत्रिमंडल ने दी...
अयोध्या में ‘लाइव’ रामायण परिसर बनाया जायेगा, जमीन की तलाश जारी :...
सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ महिला से रेप का मामला दर्ज