Saturday, Mar 25, 2023
-->
smartphone-app-can-be-helpful-in-migraine

माइग्रेन में मददगार साबित हो सकता है स्मार्टफोन का यह APP

  • Updated on 6/5/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। माइग्रेन (migraine) के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए स्मार्टफोन का रिलैक्सेशन ऐप (smartphone app) मददगार साबित हो सकता है। एक नए अध्ययन में पता चला है कि सप्ताह में दो बार इस रिलैक्सेशन ऐप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को महीने में माइग्रेन का दर्द सामान्य के मुकाबले कम बार महसूस हुआ।

अमेरिकी सदन की अध्यक्षता करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला बनीं प्रमिला जयपाल

अमेरिका (america) की न्यूयॉर्क यूनिर्विसटी के अनुसंधानकर्ताओं ने रिलैक्स-ए-हेड नामक ऐप विकसित किया है। यह ऐप मरीजों को मसल्स रिलैक्स करने का तरीका बताता है। इसकी मदद से मरीज तनाव कम करने के लिए अलग-अलग मसल्स को बारी-बारी से रिलैक्स और फिर टेन्स (तनाव) करते हैं। इस अनुसंधान का परिणाम नेचर डिजिटल मेडिसिन नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.