Monday, Mar 27, 2023
-->
snow-fall-in-kashmir-temperature-decreased-in-north-india

कश्मीर में बर्फबारी से पूरा उत्तर भारत ठंड की चपेट में, राजधानी में छाया रहा कोहरा

  • Updated on 12/22/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कश्मीर (Kashmir) समेत समूचा उत्तर भारत जबरदस्त सर्दी की चपेट में है। शुक्रवार को कश्मीर में हुए भारी हिमपात के साथ कड़ाके की सर्दी में वहां चलने वाला 40 दिवसीय ‘चिल्लई कलां’ शुरू हो गया। 

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाये रहने के कारण धूप की आंखमिचौली जारी रही। सर्द हवाओं के कारण हवा प्रदूषित हो गयी। शाम चार बजे संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक 418 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। 

दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, सर्द हवाओं से बढ़ा ठिठुरन का एहसास

शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री
शहर का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के देरी से चलने की खबरें हैं। कश्मीर में शुक्रवार को हिमपात की शुरूआत हुई जो रात तक जारी रही। कश्मीर में शनिवार को ‘चिल्लई कलां’ की शुरूआत हुई। 

ऐसे समय में जब कश्मीर में हिमपात की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकतम तापमान में खासी गिरावट होती है। उत्तर कश्मीर के गुलमर्ग में पांच सेमी बर्फबारी हुई और शुक्रवार की रात तापमान गिरकर शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तक पहुंच गया ।

हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी के साथ शीतलहर ने बढ़ायी ठंड, पारा शून्य के नीचे

पहलगाम में 21 सेमी हिमपात
अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में 21 सेमी हिमपात हुआ और न्यूनतम तापमान शून्य से तीन डिग्री नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में 38.5 सेमी बर्फबारी हुई और तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि घाटी के अन्य इलाकों से हिमपात होने की सूचना है। श्रीनगर समेत मैदानी इलाकों में शुक्रवार को ताजा हिमपात के बाद रात शुष्क रही। श्रीनगर में शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।
 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.