नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार करते हुए मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त नेता एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं और कुछ दलों ने मिलकर ‘भ्रष्टाचारी' बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय कार्यालय के विस्तार का लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि पूरे विश्व में आज जब हिंदुस्तान का डंका बज रहा है, तो देश के भीतर और देश के बाहर बैठी ‘‘भारत विरोधी शक्तियों'' का एकजुट होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा, ‘‘यह शक्तियां किसी भी तरह भारत से विकास का एक कालखंड छीन लेना चाहती हैं।'' उन्होंने कहा कि आज भारत का सामर्थ्य अगर फिर बुलंदी की तरफ जा रहा है, तो इसके पीछे उसकी एक मजबूत नींव है, जो उसकी संवैधानिक संस्थाओं में है।
न्यायपालिका पर टिप्पणी को लेकर धनखड़, रीजीजू के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए आज भारत को रोकने के लिए हमारी इस नींव पर चोट की जा रही है। संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। उन्हें बदनाम करने का अभियान छेड़ा जा रहा है। उनकी विश्वसनीयता खत्म करने की साजिश की जा रही है।'' प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर जब एजेंसियां कार्यवाही करती हैं, तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है और जब अदालत कोई फैसला सुनाती है, तो उस पर सवाल उठाए जाते हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- नफरती भाषणों के मामलों में FIRs के मुताबिक क्या कार्रवाई हुईं?
उन्होंने कहा, ‘‘न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आप सब देख रहे हैं कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने भी चेहरे हैं, वह सब एक साथ, एक मंच पर आ रहे हैं।'' मोदी ने कहा कि यह पूरा देश या देख रहा है और समझ भी रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है और उसे दीमक की तरह खोखला किया है।''
'अग्निपथ' योजना पर दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ याचिका पर सुनवाई को तैयार सुप्रीम कोर्ट
उल्लेखनीय है कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में पहले दिन से ही दोनों सदनों में हंगामे के कारण अवरोध की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के सदस्य अडाणी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बनाने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी करार दिए जाने तथा दो साल के कारावास की सजा सुनाये जाने के बाद उन्हें निचले सदन की सदस्यता से अयोग्य करार दिये जाने के मद्देनजर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है।
केजरीवाल का मोदी सरकार पर कटाक्ष - आम आदमी से मन की बात अपने भाई से धन की बात
कांग्रेस के इस प्रकार के प्रदर्शनों में उसे अन्य विपक्षी दलों का भी साथ मिला है। मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की, जबकि पिछले नौ सालों में भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अभियान चलाया, उसने आज भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों दोनों की जड़ें हिला दी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह इस बात का प्रमाण है कि जब भाजपा आती है, तो भ्रष्टाचार भागता है।''
इजराइल में जनआक्रोश के आगे झुके PM नेतन्याहू, न्यायिक सुधार किया स्थगित
LG और AAP सरकार में IP यूनिवर्सिटी के पूर्वी कैंपस के उद्घाटन को लेकर...
मोदी सरकार के भरोसे पर मान गए पहलवान, 15 जून तक प्रदर्शन स्थगित
RBI ने 8 और कंपनियों को विदेशी मुद्रा कारोबार की सतर्कता सूची में रखा
समीर वानखेड़े को गिरफ्तारी से अंतरिम राहत देने वाले आदेश को CBI ने...
Meta ने भारत में शुरू की 699 रुपये प्रति महीने में वेरिफाइड अकाउंट...
ICICI बैंक के बोर्ड ने चंदा कोचर को अभियोजित करने की दी मंजूरी : CBI
विपक्ष की बैठक में भाग लेंगे खरगे और राहुल, 'विभाजनकारी ताकतों' को...
दिग्विजय ने ‘जय सियाराम' के नारे पर जोर देते हुए RSS और BJP पर साधा...
भाजपा के विरोध में एक लहर है, देश के लोग बदलाव चाहते हैं : पवार
केजरीवाल को मिला केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ अखिलेश यादव का साथ