Tuesday, May 30, 2023
-->
sonakshi sinha and  ayush sharma left twitter anjsnt

सोनाक्षी के बाद बॉलीवुड के इस एक्टर ने Twitter को कहा अलविदा, बताई ये बड़ी वजह

  • Updated on 6/22/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोशल मीडिया पर यूजर्स ये भूल जाते हैं कि जिन्हें वो ट्रोल कर रहे हैं वो भी इंसान है और इंसान से गलतियां होना आम बात है। हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे होते हैं जो हर मुद्दे पर कुछ सितारों को ट्रोल करना शुरु कर देते हैं।

इन्हीं निगेटिव यूजर्स से परेशान होकर सोनाक्षी सिन्हा ने ट्विटर को अलविदा कह दिया। सोनाक्षी के इस कदम के बाद बॉलीवुड के कुछ  और सितारों ने अपना ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया।

सुशांत की गर्लफ्रेंड के खिलाफ हुआ केस दर्ज, लगा आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Waiting for the #Lockdown to get over like...

मई 31, 2020 को 5:41पूर्वाह्न PDT बजे को Sonakshi Sinha (@aslisona) द्वारा साझा की गई पोस्ट

सोनाक्षी के बाद आयुष शर्मा ने भी ट्विटर छोड़ दिया है। आयुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 280 शब्द मनुष्य जाति का उल्लेख करने के लिए बहुत कम हैं लेकिन 280 शब्द फेक न्यूज, नफरत, नकारात्मकता फैलाने के लिए बहुत होते हैं। मैंने भेड़ चाल में चलकर खराब सोच को फैलाने वालों को देखने के लिए ट्विटर ज्वाइन नहीं था, खुदा हाफिज।

रिया चक्रवर्ती के बाद सुशांत के इस करीबी को पुलिस ने किया interrogate! खुल सकते हैं कई बड़े राज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जून 20, 2020 को 7:48पूर्वाह्न PDT बजे को Aayush Sharma (@aaysharma) द्वारा साझा की गई पोस्ट

बॉलीवुड सितारों ने दी फादर्स डे की शुभकामनाएं, अनुष्का का पोस्ट देख हो जाएंगे इमोशनल

ट्विटर छोड़ने की बताई ये वजह
सोनाक्षी सिंहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर  एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्विटर छोड़ने की वजह बताई। जिसमें उन्होंने लिखा- मानसिक स्वस्थ रहने के लिए सबसे  पहला कदम।इस वक्त ट्विटर पर बहुत नेगेटिविटी बनी हुई है। इसलिए मैं अपना ट्विटर अकाउंट डिेक्टिवेट कर रही हूं। बाय... शांति में रहों।अपनी इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा,'आग लगे बस्ती में, मैं अपनी मस्ती में, बाय ट्विटर' 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.