नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव के चलते सभी राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। राजनीतिक दल जनता और अपने समर्थकों को लुभाने के लिए कई तरह के साधन तलाश रहे हैं ताकि पार्टी आम जनता से जुड़ सकें। कुछ ऐसा ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने किया है।
राष्ट्रीय जनता दल ने एक चुनावी गीत जारी किया है। 'तेजस्वी भव: बिहार' नाम के इस वीडियो सांग में बिहार की वर्तमान स्थिति दिखाई गईं है।
इस सांग में लॉकडाउन के दौरान शहरों से गांव आए लोगों पर फोकस किया गया है। साथ ही इसमें नीतीश सरकार (Nitish Government) पर हमला किया गया है। इस गाने में तेजस्वी यादव (Tejaswi yadav) बिहार में लौट रहे हैं। इस गाने को पटना में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिलीज किया गया।
इस मौके पर मौजूद रहे राज्यसभा सांसद मनोज झा (Manoj Jha) ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा बह रही है। बिहार की जनता भी बदलाव चाहती है। हम उम्मीद करते हैं कि बिहार में बदलाव होकर रहेगा। इस मौके पर प्रदेश अधियक्ष जगदानंद सिंह भी मौजूद रहे।
वहीं, तेज प्रताप हसनपुरा से 13 अक्टूबर को अपना नामांकन करवा सकते हैं। वहीं दूसरी ओर आरजेडी के एक नेता ने बताया कि तेजस्वी यादव भी 14 अक्टूबर को राघोपुर से नामांकन कर सकते हैं।
महुआ विधानसभा के निवर्तमान विधायक तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र को छोड़ने का मन बनाया था। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेज प्रतापु ने महुआ छोड़ हसनपुरा में रोड शॉ कर बताया था कि वे अगला चुनाव हसनपुरा से लड़ेंगे। दरअसल तेज प्रताप पहली बार महुआ से 2015 में विधायक निर्वाचित हुए थे, जिसमें राजद का नीतीश कुमार की पार्टी से गठबंधन था। लेकिन इस बार तेज प्रताप ने हसनपुरा से चुनाव लड़ने का फैसला किया है।
वहीं गठबंधन में सीट को लेकर तनातनी जारी है। राजद ने अपने सिटिंग उम्मीदवारों में कुछ बदलाव किया है। लेकिन कांग्रेस ने अपने सभी सिटिंग विधायकों को फिर से मैदान में उतार दिया है। दूसरे चरण में जिन 94 सीटों के लिए चुनाव होना है उसमें 14 सीटें वाम दलों को दी गई हैं। इनमें राजद और कांग्रेस की कुछ सिटिंग सीटें भी हैं। बाकी सीटों में लगभग 60 सीटों पर राजद लड़ना चाहता है और 20 कांगेस को देना चाहता है।
वहीं कांग्रेस इस चरण में लगभग 25 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची बना रही है। दोनों पार्टियां हाल में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारना चाहते हैं।
वहीं बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में 46 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस सूची को दिल्ली में हुई बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस की मंजूरी दी गई। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा 121 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...
नर्मदा नदी में बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए गुजरात सरकार का राहत...
देश में एक चुनाव कराने के विषय पर हाई लेवल कमेटी की पहली बैठक
दानिश अली के अशोभनीय आचरण की भी जांच की जाए : भाजपा सांसद निशिकांत...
हिमंत की पत्नी ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के खिलाफ किया मानहानि का...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ED के समन को झारखंड हाई कोर्ट में दी...
PM मोदी ने वाराणसी में किया अंतररष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास
पुलिस की लचर जांच से निराश सुप्रीम कोर्ट ने की जांच संहिता की हिमायत