Tuesday, Mar 21, 2023
-->
sonia-gandhi-reaches-mysore-will-be-involved-in-india-jodo-yatra

मैसूर पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल 

  • Updated on 10/3/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। इसके लिए वह कर्नाटक के मैसूर पहुंच गई हैं। सूत्रों का कहना है कि 6 अक्टूबर को सोनिया गांधी भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आ सकती हैं। 

गुजरात में केजरीवाल ने दी गाय को लेकर बड़ी गारंटी

कांग्रेस नेता जयराम रमेश का दावा है कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 4 और 5 अक्टूबर को यात्रा को रोका गया है, इसकी वजह है दशहरा। इसके बाद 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। 

NSE मामला: हाई कोर्ट ने चित्रा रामकृष्ण, आनंद सुब्रमण्यन को दी जमानत

सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को अगर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होती हैं, तो ऐसा पहला मौका होगा जब वह लंबे समय के बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में नजर आएंगी। सेहत खराब रहने की वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रही हैं। 

IND vs SA वनडे सीरीज : टीम इंडिया का ऐलान, रोहित की जगह धवन बने कप्तान

 

 

comments

.
.
.
.
.