नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शनिवार को स्वर्गीय अरुण जेटली की पत्नी को पत्र लिखकर अपनी संवेदनाए व्यक्त की हैं। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि अरुण जेटली राजनीति के क्षेत्र में आकर्षक व्यक्तित्व रखने वाले व्यक्ति थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि वह हमेंशा ही राजनीति से हटकर लोगों और अपने दोस्तों को समय दिया करते थे। अपने संदेश में सोनिया ने अरुण जेटली का बीमारी से लड़ने का भी जिक्र किया।
RIPArunJaitley: पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज निगमबोध घाट पर होगी अंतिम विदाई
आपको बता दें कि इससे पहले अरुण जेटली के निधन की खबर पा कर सोनिया गांधी उनके घर जा कर पत्नी संगीता जेटली से भी मुलाकात की थी। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि 'मै आपके पति के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हूं और वे हमेंशा ही अपने विनम्र स्वभाव के लिए जाने जाएंगे'
सोनिया ने कहा कि जेटली जी ने हमेंशा ही कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई है फिर चाहे वह राजनीति हो, विपक्ष के नेता के रूप में हो या फिर एक कुशल वकील के रूप में हो। संगीता जेटली को लिखे पत्र में उन्होंने लिखा कि वे जीवन के अंतिम क्षण तक अपनी बीमारी से जूझते रहे और यहां भी अपने जुझारुपन का परिचय दे गए। उन्होंने कहा कि शब्दों के माध्यम से इस दुख को कम नहीं किया जा सकता लेकिन मैं इस घड़ी में आपके साथ हूं।
जेटली को था क्रिकेट से खास लगाव, DDCA और BCCI के लिए निभाई अहम भूमिका
आपको बता दें कि शुक्रवार को एम्स में अरुण जेटली का निधन हो गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अरुण जेटली 67 वर्ष के थे। रविवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक पार्टी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
PM मोदी ने उठाया झाड़ू, लोगों ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा
खैरा की गिरफ्तारी के बीच सिद्धू बोले- ‘इंडिया' गठबंधन ‘ऊंचे पहाड़'...
मायावती ने लोकसभा चुनाव के लिए कसी कमर, बसपा कार्यकर्ताओं की दिया जीत...
चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध है: CEC राजीव...
अतीक, उसके भाई की हत्या में पुलिस की कोई गलती नहीं : यूपी सरकार की...
पंजाब में कांग्रेस विधायक खैरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा...
GST संग्रह 10 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये के पार
उत्तराखंड की जीडीपी दोगुना करने में मददगार बनेगी इन्वेस्टर समिट :...
वनडे विश्व कप में दमखम के साथ उतरेगी टीम इंडिया, मध्यक्रम में कमजोर...
रिलायंस की गैस के दाम 18 फीसदी घटे, CNG, PNG के लिए सप्लाई की कीमत...