नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के लिए सभी दलों ने अपनी कमर कस ली है। इस बीच बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस (Congress) ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता शामिल हैं।
मोदी कैबिनेट में मंत्रियों की कमी, एक मंत्री के पास 3-3 मंत्रालय
30 नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं। इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।
Congress releases list of star campaigners for upcoming #BiharElections2020 ; the list includes Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Ghulam Nabi Azad, Sachin Pilot and Shatrughan Sinha pic.twitter.com/jGEqWcLy6L — ANI (@ANI) October 10, 2020
Congress releases list of star campaigners for upcoming #BiharElections2020 ; the list includes Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Ghulam Nabi Azad, Sachin Pilot and Shatrughan Sinha pic.twitter.com/jGEqWcLy6L
चप्पल पहने साइकिल से नामांकन भरने आया शख्स, बोला- विधायक बनते ही करुंगा अपना विकास
70 सीटों पर उतरी कांग्रेस कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, संजय निरूपम, शकील अहमद सहित कई अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।
पिता रामविलास पासवान को मुखाग्नि देने के बाद बेहोश होकर गिरे चिराग पासवान
कांग्रेस ने जारी की अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन 21 उम्मीदवारों का चयन किया। कहलगांव से शुभानंद मुकेश, सुल्तानगंज से लल्लन यादव, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, जमालपुर से अजय कुमार सिंह, लखीसराय से अमरीश कुमार, बरबीघा से गजानंद शाही और बाढ़ से सत्येंद्र बहादुर को टिकट दिया गया है।
पंचतत्व में विलीन हुए रामविलास पासवान, बेटे चिराग ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई
ये होंगे कांग्रेस उम्मीदवार इसके अलावा बिक्रम से सिद्धार्थ सौरव, बक्सर से संजय तिवारी, राजपुर से विश्वनाथ राम, चैनपुर से प्रकाश कुमार सिंह, चेनारी से मुरारी प्रसाद गौतम, करगहर से संतोष मिश्रा, कुटुम्बा से राजेश कुमार, औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह, गया टाउन से अखौरी ओंकार नाथ, टिकरी से संतोष कुमार, वजीरगंज से शशिशेखर सिंह, हिसुआ से नीतू कुमारी, वारिसलीगंज से सतीश कुमार और सिकंदरा से सुधीर कुमार कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।
Priest Murder Case: राज्यपाल ने भी उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल, कहा- पिछले डेढ़ साल से....
गठबंधन में चुनाव लड़ रही है कांग्रेस इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
दिल्ली दंगे: कोर्ट का पुलिस को आरोपियों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सुरक्षित...
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...