नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ रही समाजवादी पार्टी (सपा) और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने बृहस्पतिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कुल 29 प्रत्याशियों की इस सूची में सपा के 10 और रालोद के 19 उम्मीदवार हैं। कैराना सीट से नाहिद हसन (सपा), शामली से प्रसन्न चौधरी (रालोद), चरथावल से पंकज मलिक (सपा), पुरकाजी से अनिल कुमार (रालोद), खतौली से राजपाल सिंह सैनी (रालोद), नहटौर से मुंशीराम (रालोद), किठौर से शाहिद मंजूर (सपा), मेरठ से रफीक अंसारी (सपा) बागपत से अहमद हमीद (रालोद), लोनी से मदन भैया (रालोद) को टिकट दिया गया है।
चन्नी ने पीएम मोदी से कहा, ‘तुम सलामत रहो कयामत तक, खुदा करे कि कयामत ना हो’
जेवर सीट से अवतार सिंह भड़ाना को उम्मीदवार बनाया गया है जो बुधवार को भाजपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए थे। इसके अलावा साहिबाबाद से अमरपाल शर्मा (सपा), मोदीनगर से सुदेश शर्मा (रालोद), धौलाना से असलम चौधरी (सपा), हापुड़ से गजराज सिंह (रालोद), बुलंदशहर से हाजी यूनुस (रालोद), स्याना से दिलनवाज खान (रालोद), खैर से भगवती प्रसाद सूर्यवंशी (रालोद), कोल से सलमान सईद (सपा), अलीगढ़ से जफर आलम (सपा), सादाबाद से प्रदीप चौधरी गुड्डू (रालोद) उतारे गए।
भगवंत मान की अपील पर केजरीवाल बोले- जनता चुने CM पद के लिए AAP का चेहरा
वहीं, छाता से तेजपाल सिंह (रालोद), गोवर्धन से प्रीतम सिंह (रालोद), बलदेव से बबीता देवी (रालोद), आगरा कैंट से कुंवर सिंह वकील (सपा), आगरा देहात से महेश कुमार जाटव (रालोद), फतेहपुर सीकरी से बृजेश चाहर (रालोद), खैरागढ़ से रतन सिंह (रालोद) और बाह सीट से मधुसूदन शर्मा (सपा) को टिकट दिया गया है।
पवार का तंज, बोले- कोई ऐसा दिन नहीं जब नेताओं के BJP छोड़ने की खबर न आए
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने रालोद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, महान दल तथा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी समेत कई दलों के साथ गठबंधन किया है। बुधवार को सपा दफ्तर में इन दलों के नेताओं की बैठक हुई थी जिसमें टिकटों के बंटवारे पर बात तय की गई थी। प्रदेश के विधानसभा चुनाव सात चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा। चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
अलीगढ़ में प्रस्तावित ‘धर्म संसद’ पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग से अपील
उज्जवला लाभार्थियों के लिए मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, अब 600 में...
मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक शुरू, रेपो दर स्थिर रहने का अनुमान
Asian Games: PM मोदी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी, कही ये बात
दिल्ली शराब घोटाला मामले में ‘AAP' सांसद संजय सिंह के घर ED के छापे
सिक्किम में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता
नौकरी के बदले जमीन घोटालाः कोर्ट ने लालू, राबड़ी और तेजस्वी को जमानत...
‘न्यूजक्लिक' के संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ, HR प्रमुख को 7 दिन की...
Asian Games: देवताले- ज्योति ने कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में...
भारत ने एशियाई खेलों में सर्वाधिक पदक के अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा
कांग्रेस को प्रेस की स्वतंत्रता के बारे में उपदेश नहीं देना चाहिए,...