नई दिल्ली/हुमरा असद। देश का सबसे बड़ा त्योहार, 'आ़जादी का दिन' आ गया है। जो धर्मों की सीमा को लांघते हुए सबको एक रंग में पिरो देता है, लेकिन आजादी का जोश सबसे ज्यादा युवा वर्ग में ही देखने को मिलता है। जिसे सभी लोग अपने-अपने तरीके से मनाते हैं। युवा वर्ग में पहनावे को लेकर एक अलग ही जोश देखने को मिलता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस समय बाजार भी तिरंगे के रंगों में डूबा नजर आ रहा है।
देखिए, किन चीजों के इस्तेमाल से आप बना सकते हैं स्वतंत्रता दिवस को स्पेशल...
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ट्राई कलर के कपड़ों का खूब चलन है। ऐसे पहनावे काफी लोकप्रिय हैैं। लेकिन इसको और आकर्षित बानने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कपड़ों में भी इसके लिए कई तरह के ऑपशन्स हैं।
अगर सफेद कपड़ों को पहनने का इरादा हो तो उसके साथ कई कलरफुल चीजें जोड़ी जा सकती हैं, जो ट्रेंडी चुक और आकर्षण में चार चांद लगा दे। पूरे सफेद सूट के साथ कलर फुल ज्वैलरी और दो रंग, नारंगी और हरे रंग का दुपट्टा ले सकते हैैं।
इसके अलावा वेस्टर्न में सफेद शर्ट के साथ कवर फुल जैकेट पहनी जा सकती है और इंडो वेस्टर्न कपड़ों में भी इस तरह की जैकेट्स का इसतेमाल किया जा सकता है। पटियाला के साथ जैकेट कैरी करके भी ट्रंडी चुक लिया जा सकता है।
अगर आप साड़ी पहनती हैं तो इन दिनों झंड़े के रंगों में बेहद खूबसूरत साड़ियां भी मौजूद हैं, लेकिन खादी की साड़ी के साथ ट्रेंडी ज्वैलरी का इस्तेमाल कर के भी आजादी के रंग में डूबा जा सकता है। तीन रंग की चूड़ियां, झुमके, मेकअप और नेलपेंट आपकी खूबसूरती को और निखार देगा।
लड़कियों के साथ-साथ लड़कों के पास भी कई तरह के ऑपशन्स हैं। इसमें नेहरू जैकेट उनके लिए एक आसान विकल्प है। इसे कुर्ता-पजामा या जीन्स-शर्ट दोनों के साथ पहना जा सकता है या सफेद कपड़ों के साथ झंड़े के किसी भी एक रंग का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
दिल्ली का रिज क्षेत्र वन विभाग की संपत्ति नहीं, नागरिकों की है: हाई...
फरार मेहुल चोकसी की हस्तक्षेप याचिका स्वीकार करने से कोर्ट ने किया...
किसान नेताओं के खिलाफ हरियाणा के मंत्री जेपी दलाल विवादास्पद टिप्पणी,...
सूरत में आग से प्रभावित कैमिकल फैक्टरी से 7 कर्मचारियों के शव बरामद
तेलंगाना चुनाव: जी किशन रेड्डी, कविता, अल्लू अर्जुन सहित कई हस्तियों...
सत्ता में बैठे लोग उन संस्थानों को कर रहे हैं नष्ट जिनसे भारत फला,...
ओलंपिक 2036 की दावेदारीः नरेला में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट...
मर्डर के बाद चर्चा में आया फिल्म रॉकी और रानी का बंगला रंधावा पैराडाइज
आयकर विभाग ने हिंदुजा समूह की इकाई के कार्यालयों में चलाया तलाशी...
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के मुख्य सचिव का कार्यकाल बढ़ाने के केंद्र के...