नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 11 दिसंबर को देश आए नतीजों के बाद राजस्थान में तय हो गया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इसके बाद करीब तीन दिन तर राज्य के मुख्यमंत्री के चयन को लेकर अटकलों का बाजार गर्म रहा। आखिर में अशोक गहलोत को सीएम और सचिन पायलट को डुप्टी सीएम नियुक्त कर दिया गया। इसके बाद आखिरकार अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया गया है।
अशोक गहलोत ने दोनों अहम गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखे हैं। सीएम ने कुल 9 मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को 5 मंत्रालय दिए गए हैं। पायलट को लोक निर्माण, पंचायती राज, ग्रामीण विकास मंत्रालय और विज्ञान-तकनीकी समेत कुल 5 मंत्रालयों का जिम्मा सौंपा गया है। विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद 17 दिसंबर को अशोक गहलोत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
राजस्थान: गहलोत सरकार के 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ
24 दिसंबर को मंत्रिमंडल विस्तार हुआ था जिसमें 13 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी, लेकिन अगले 3 दिन तक नएनवेले मंत्रियों के विभागों का ऐलान नहीं किया जा सका। राजस्थान में नई सरकार के सत्ता में आने के बाद 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। लेकिन कहा जा रहा है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट- दोनों ही अपने-अपने कोटे के मंत्रियों को अच्छे मंत्रालय देने के लिए लॉबिंग कर रहे हैं। इस कारण सहमति बनने में समय लग गया।
#IndonesiaTsunami का बरपा कहर, मरने वालों की संख्या हुई 281
बता दें कि राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने सोमवार को राजभवन में अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई। राजभवन में आयोजित समारोह में बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने केबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
जापान के होंशू में महसूस किए गए भूकंप के झटके, राहत-बचाव कार्य जारी
वहीं विधायक गोविंद सिंह डोटासरा, ममता भूपेश, अर्जुन सिंह बामणिया, भंवर सिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदना, टीकाराम जोली, भजनलाल जाटव, राजेन्द्र सिंह यादव और आरएलडी के सुभाष गर्ग ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
उल्लेखनीय है कि गहलोत ने 17 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद शपथ ली थी। उसी दिन सचिन पायलट को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया गया। कैबिनेट में राज्यमंत्री के रूप में शामिल सुभाष गर्ग राष्ट्रीय लोकदल से है।
हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट का असर : अडानी ग्रुप ने FPO किया कैंसिल,...
आम चुनाव से पहले बजट 2023 में आयकर मोर्चे पर राहत; बुजुर्गों, महिलाओं...
अमीरों पर कर लगाएं, बुनियादी ढांचे में निवेश करें, नौकरियां पैदा...
बजट 2023 पर विपक्षी दल बोले- केंद्र राज्यों से पैसा ले रहा पर कुछ दे...
बजट 2023: EVM खरीद के लिए करीब 1900 करोड़ रुपये आवंटित
बजट 2023 : सरकार ने खिलौनों पर आयात शुल्क बढ़ाकर 70 प्रतिशत किया
शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दी मात, सीरीज पर भी...
रक्षा बजट में 13 प्रतिशत की वृद्धि, कुल 5.94 लाख करोड़ रुपये का आवंटन...
भारत को ‘विश्व गुरु' बनाने की राह पर बढ़ाएगा बजट 2023 : उद्योग जगत
मोदी सरकार के बजट 2023-24 में विनिवेश आय का अलग से जिक्र नहीं