नई दिल्ली/टीम डिजिटल। करीब 800 साल बाद अंतरिक्ष में बृहस्पति-शनि ग्रह एक-दूसरे के काफी करीब देखे जाने वाले हैं। यह अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होने जा रहा है। यह अनोखा नजारा आज रात को देखा जा सकता है।
ये दोनों आज की रात इतने करीब आ सकते हैं जैसे देखने वालों को लग सकता है कि दोनों ग्रह एक-दूसरे में समा गए हैं। यह नजारा अपने आप में काफी दुर्लभ होने जा रहा है क्योंकि यह जीवनकाल में एक ही बार आता है। इसीलिए इसे काफी महान संयोग (The Great Conjunction) कहा जा रहा है।
इस नदी में अचानक आई कछुओं की सुनामी, जीव वैज्ञानिक हुए हैरान, जाने क्या है इसका रहस्य
बनता है क्रिसमस स्टार बता दें, 21 दिसंबर को ग्रहों के एक सीध में आने को क्रिसमस स्टार कहते हैं। इस बारे में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि यह नजारा शाम के समय दोनों ग्रहों के पास आने को पर देखा जा सकेगा। इतना ही नहीं, यह अनोखा नजारा अगले दो सप्ता ह तक देखा जा सकता है।
बताया जा रहा है कि यह दोनों ग्रह, बृहस्पति और शनि आज रात इतने करीब होंगे कि ये एक ही दिखेंगे। अनुमान है कि इन दोनों के बीच सिर्फ 0.1 डिग्री की दूरी होगी। गौर करने वाली बात यह है कि 800 सौ साल पहले यह मौका आया था और एक बार फिर इसे देखा जा सकेगा। आगरा के एक गांव में मिला शराब का कुआं, पढ़ें हैरान करने वाली कहानी....
इसलिए होता है ऐसा वैज्ञानिकों की माने तो ऐसा अनोखा नजारा इसलिए देखने को मिलता है क्योंकि सूर्य 21 दिसंबर को कर्क रेखा से मकर रेखा की तरफ उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करेगा। दक्षिणायन में प्रवेश के साथ ही सूर्य की किरणें बहुत कम समय के लिए पृथ्वी पर रहती हैं। इस बीच सूर्य की मौजूदगी करीब 8 घंटे रहती और इसके अस्त होने के बाद लगभग 16 घंटे की रात रहती है।
भारत में इस साल सबसे ज़्यादा क्या सर्च किया गया? Google ने बताया, आप भी जानिए....
इन शहरों में पड़ेगा ये असर 1-जबलपुर में सूर्योदय 6 बजकर 47 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 29 मिनट पर होगा। 2- होशंगाबाद में सूर्योदय 6 बजकर 55 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। 3-भोपाल में सूर्योदय 6 बजकर 57 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 39 मिनट पर होगा। 4- इंदौर में सूर्योदय 7 बजकर 02 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 47 मिनट पर होगा। 5- खरगोन में सूर्योदय 7 बजकर 1 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। 6- अलीराजपुर में सूर्योदय 7 बजकर 7 मिनट पर हुआ, जबकि सूर्यास्त 5 बजकर 53 मिनट पर होगा।
अन्य खबरें यहां पढ़े:
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
किसान ट्र्र्रैक्टर परेड में हिंसा: कई जगह इंटरनेट सर्विस बंद, अमित...
किसान ट्रैक्टर परेड में हिंसा : सोशल मीडिया में दीप सिद्धू को लेकर...
आचार्य प्रमोद का तंज- लाल किले का इतना “अपमान” तो किसी “कमजोर” PM के...
किसान ट्रैक्टर परेडः सियासी दल बोले-हिंसा के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार
हिंसा से आहत संयुक्त किसान मोर्चा ने तत्काल प्रभाव से किसान ट्रैक्टर...
दिल्ली दंगों में चर्चा में रहे कपिल मिश्रा ने योगेंद्र यादव और राकेश...
किसान ट्रैक्टर परेड : लालकिले में होता नुकसान, उससे पहले सजग हुई ASI
किसानों ने नांगलोई में मचाया बवाल, बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने दागे...
उग्र प्रदर्शन पर 'सयुंक्त किसान मोर्चा' ने दी सफाई- घटनाओं में...
किसान आंदोलन में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली के कई इलाकों में आज...