नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध रूप से भूखंड बेचने और उन पर निर्माण कार्य कराने वाले 40 लोगों की सूची जारी किए जाने के बाद कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि ‘भूमि घोटाले’ के मामले में उच्चतम न्यायालय को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए ताकि जमीन के नाम पर लूट बंद हो। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ट््वीट किया, ‘‘मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर भाजपा का घोटाला। इस पर गृह मंत्री अमित शाह चुप क्यों हैं?’’
हमें ऐसा लगता था कि यह भारत की संस्कृति और आस्था से जुड़ी बात है। भगवान राम तो मर्यादा, नैतिकता, प्रेम और धर्म का नाम हैं : @SupriyaShrinate जी #राम_नाम_की_लूट pic.twitter.com/8kLuBMxXGA — Congress (@INCIndia) August 8, 2022
हमें ऐसा लगता था कि यह भारत की संस्कृति और आस्था से जुड़ी बात है। भगवान राम तो मर्यादा, नैतिकता, प्रेम और धर्म का नाम हैं : @SupriyaShrinate जी #राम_नाम_की_लूट pic.twitter.com/8kLuBMxXGA
खाटूश्याम मंदिर के बाहर भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, गहलोत ने शोक जताया
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज भाजपा को भी मानना पड़ रहा है कि उसके नेता, विधायक, महापौर, अधिकारी अयोध्या में बड़ी तादाद में जमीन के घोर घोटाले में संलिप्त हैं। भगवान राम के नाम पर अवैध कामीन खरीदने -बेचने के घोटाले में 40 लोगों की सूची जारी हुई है, जिसमें भाजपा के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्व विधायक गोरखनाथ के नाम भी शामिल हैं।’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इस कामीन घोटाले में न केवल भाजपा के विधायक और नेताओं ने लूट मचाई हुई है बल्कि नौकरशाहों और उनके रिश्तेदार, यहां तक कि स्थानीय राजस्व अधिकारियों, जिनका काम भूमि लेन-देन को प्रमाणित करना होता है, उन्होंने भी वहां पर बड़ा घोटाला किया।’’
परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर डीयू विधि संकाय के छात्रों की हड़ताल जारी
सुप्रिया ने कहा, ‘‘चंदा चोर भाजपा नेताओं ने कौडिय़ों के दाम कामीन खरीदकर महंगे दाम पर ट्रस्ट को बेची। आस-पास की जमीनों को सस्ते दामों पर उन लोगों ने खरीदा है, जिन्हें इसके ब्लू प्रिंट के बारे में पता था। दलितों की जमीन, जो खरीदी नहीं जा सकती थी, वो हड़पी गई है।’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘आज देश मोदी जी से पूछता है कि आप मौन क्यों हैं? आज देश अमित शाह जी से पूछता है कि कहां हैं आप? क्यों आप इसकी निंदा नहीं करते हैं? क्यों आप बयान नहीं देते हैं?’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘हम यह मांग करते हैं कि उच्चतम न्यायालय, जिसके निर्देशानुसार मंदिर ट्रस्ट का गठन हुआ था, वह इस मामले में स्वत: संज्ञान ले और रामचंद्र जी के नाम पर होने वाली इस लूट, घोटाले, चंदाचोरी और मुनाफाखोरी को तुरंत बंद करे।’’
संसद निष्क्रिय हो गई है; लोकतंत्र ‘सांस लेने के लिए संघर्ष’ कर रहा: चिदंबरम
गौरतलब है कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से भूखंड बेचने और उन पर निर्माण कार्य कराने वाले 40 लोगों की सूची जारी की है। इनमें अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शनिवार रात अवैध रूप से जमीन की खरीद-फरोख्त और निर्माण कार्य कराने वाले 40 लोगों की एक सूची जारी की गई। उन्होंने कहा कि सूची में शामिल इन सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय जांच एजेंसियों के ‘दुरुपयोग' के खिलाफ विपक्षी दलों की...
राहुल को लेकर प्रियंका गांधी ने पीएम पर दागा सवाल- नरेन्द्र मोदी जी...
राहुल को अयोग्य ठहराना, भाजपा का महंगाई व उद्योगपति मित्रों से ध्यान...
लोकसभा के लिए अयोग्य होने के बाद राहुल गांधी को खाली करना पड़ सकता है...
मोदी सरकार की 'तानाशाही' के खिलाफ 14 विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट...
राहुल गांधी को लोकसभा के लिए अयोग्य करार देने को लेकर ममता ने मोदी...
राहुल गांधी बोले- मैं भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत...
मोदी के नेतृत्व में देश को बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है: केजरीवाल
Video: घर से निकली Pradeep Sarkar की अर्थी, दीपिका-रानी सहित आखिरी...
दीपिका पादुकोण ने Ranveer को किया इग्नोर और ना पकड़ा हाथ, फैंस बोले...