Sunday, Jun 04, 2023
-->
surrender-of-the-main-accused-who-attacked-the-aap-legislator

आप विधायक पर हमला करने वाले मुख्य आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण

  • Updated on 6/27/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल।  आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी अजविन्द्र सिंह तथा सह-आरोपी बचित्र सिंह ने जिला पुलिस के सामने आज बाद दोपहर आत्मसमर्पण कर दिया, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आज बाद दोपहर जिला पुलिस मुख्यालय में मुख्य आरोपी अजविन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी गांव बेईहारा, बचित्र सिंह पुत्र मंगल सिंह निवासी गांव भाउवाल थाना नूरपुर बेदी ने जिला पुलिस प्रमुख राजबचन सिंह संधू के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

 दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से रूहपोश थे लेकिन पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने के लिए भिन्न-भिन्न स्थानों पर छापे मार रही थी लेकिन यह पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। पुलिस के भारी दबाव के कारण इन्हें पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करना पड़ा।

अब इस मामले में जसविन्द्र सिंह उर्फ गोल्डी पुत्र सरदारा सिंह, अमरजीत सिंह पुत्र चतर सिंह, मनजीत सिंह पुत्र मैमन सिंह, देवेन्द्र सिंह पुत्र जोगेन्द्र सिंह निवासी बेईहारा और अमृत सिंह पुत्र पलविन्द्र सिंह निवासी मांगणा थाना पिहोवा (हरियाणा) पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। एस.एस.पी. ने बताया कि पुलिस कल इन्हें अदालत में पेश कर अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त करेगी। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.