Saturday, Jun 10, 2023
-->
sussanne-and-hrithik-roshan-can-remarriage

मूवी डेट पर एक साथ नजर आए सुजैन-रितिक, शादी की अटकलें तेज

  • Updated on 7/30/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। तलाक कभी भी सेलिब्रिटीज के संबंधों का अंत नहीं होता। ऐसा कई मौके आए जब कई सेलिब्रिटीज एक दूसरे से अलग हुए और कुछ सालों के बाद फिर एक हो गए। क्या सुजैन खान और रितिक रोशन भी ऐसा करने जा रहे हैं? 

सुर्खियां तो यही कह रही हैं कि दोनों एक बार फिर एक दूसरे के साथ आ सकते हैं। हाल ही में दोनों एक साथ एक फिल्म को देखने के लिए पहुंचे। उनके साथ उनका छोटा बेटा रिधान रोशन भी था। यह पहली बार नहीं है जब तलाक के बाद दोनों को एक साथ देखा गया हो। इससे पहले भी दोनों कभी वैकेशन तो कभी डिनर डेट पर साथ देखे जा चुके हैं।

यह खिताब अपने नाम कर भारत के पहले एक्टर बने विद्युत जामावाल

खबरों की मानें तो दोनों लगातार अपने बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही दोनों फिर से शादी करने को तैयार हैं। इसके लिए रितिक ने अपने पिताजी को भी मना लिया है। ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी।

#Kikichallenge: नोरा फतेही ने साड़ी में किया डांस तो एक्टर ने पूछा- Do You Love Me?

उसी साल रितिक ने फिल्मों में डेव्यू किया था, उनकी पहली ही फिल्म 'कहो न प्यार है' बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी। दोनों का तलाक साल 2014 में हुआ था। 14 साल के इस रिश्ते को टूटने की वजह सुजैन खान और अर्जुन रामपाल का कथित अफेयर बताया जा रहा था, लेकिन सब झूठ निकला।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.