नई दिल्ली/टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दावा किया कि उनके काफिले पर कुशीनगर जिले के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के बिशुनपुरा खनवा पट्टी गांव के पास बदमाशों ने हमला किया। मौर्य ने भाजपा के लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। मौर्य ने आरोप लगाया कि लाठी-डंडे और पत्थर के साथ बदमाशों ने काफिले पर हमला कर दिया जिससे कई लोग घायल हो गये और वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
यशवंत सिन्हा बोले- पीएम मोदी को रूस-यूक्रेन संकट में मध्यस्थता करानी चाहिए
समाजवादी पार्टी ने एक ट्वीट कर हमले की निंदा की है और उपद्रवियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जनवरी माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पिछड़ों-दलितों की उपेक्षा का आरोप लगाकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रम एवं सेवायोजन मंत्री और भाजपा से इस्तीफा देकर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सपा ने उन्हें कुशीनगर जिले की फाजिलनगर विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
निर्धारित रूट पर रोड शो करते वक्त भाजपा के गिरोह बंद लोगों द्वारा मेरे ऊपर व काफिले में चल रही गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करना भाजपा की हताशा की प्रतीक है। मैं घोर निंदा करता हूं, लोकतंत्र को लाठी-डंडे कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता। — Swami Prasad Maurya (@SwamiPMaurya) March 1, 2022
निर्धारित रूट पर रोड शो करते वक्त भाजपा के गिरोह बंद लोगों द्वारा मेरे ऊपर व काफिले में चल रही गाड़ियों को बुरी तरह से तोड़फोड़ व कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला करना भाजपा की हताशा की प्रतीक है। मैं घोर निंदा करता हूं, लोकतंत्र को लाठी-डंडे कट्टे व हिंसा से कमजोर नहीं किया जा सकता।
यूक्रेन से 182 भारतीय नागरिकों को लेकर मुंबई पहुंचा Air India का विमान
कुशीनगर में छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होना है। स्वामी मौर्य के काफिले पर हमले की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर भाजपा विरोधी नारे लगाये। मौर्य ने आरोप लगाया कि हमला एक सुनियोजित साजिश के तहत किया गया और भाजपा के लोगों ने हम पर लाठी, पत्थर और हथियारों के साथ हमला किया। उन्होंने कहा कि इस हमले में उनके चालक को चोटें आई और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। उन्होंने कहा कि हमारे सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हमलावरों ने पीटा। मार्य ने कहा कि वह दूसरे वाहन में बैठे थे इसलिए वह आगे बढ़ गये।
केजरीवाल की मोदी सरकार से अपील- यूक्रेन में फंसे भारतीयों को जल्दी वापस लाएं
स्?वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री और बदायूं से भारतीय जनता पार्टी की सांसद संघमित्रा मौर्य ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर अपने पिता के काफिले पर हमला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘‘क्षतिग्रस्त वाहन हमले के सबूत हैं, इतना ही नहीं जब मैं हमले के बारे में सुनकर फाजिलनगर की ओर आ रही थी तो मेरे भाजपा सांसद होने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझे घेर लिया।’’
कांग्रेस ने पूछा - यूक्रेन में फंसे हजारों बच्चों को सुरक्षित लाने की जिम्मेदारी किसकी है?
उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य को दंगा मुक्त करने का दावा करने वाली भाजपा के प्रत्याशी ने हमला किया है। संघमित्रा ने क्षेत्र के लोगों से पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को वोट देने की भी अपील की। सूत्रों के मुताबिक वह पिछले 3-4 दिनों से अपने पिता के लिए प्रचार कर रही थीं।
राजनाथ बोले- इस बार नया इतिहास लिखने जा रहा है उत्तर प्रदेश का वोटर
समाजवादी पार्टी ने एक ट््वीट में कहा, 'सपा को मिल रहे अभूतपूर्व जनसमर्थन से भाजपा पस्त है। दलितों- पिछड़ों के नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य जी के काफिले पर फाजिलनगर में सत्ता संरक्षित बदमाशों द्वारा किया गया हमला घोर ङ्क्षनदनीय और दुखद है।‘’सपा ने हमलावरों को गिरफ्तार कर चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।
हरकी पैडी पहुंचे पहलवान, गंगा में मेडल विसर्जित करने से टिकैट ने रोका
पहलवानों का मुद्दा युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग में भी गूंजा, भारतीय...
पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार: गुरमीत खुडियां, बलकार सिंह बनेंगे मंत्री
अडाणी ग्रुप में विदेशी कंपनियों के निवेश को लेकर कांग्रेस ने साधा...
दिल्ली सेवा अध्यादेश: माकपा ने AAP का समर्थन करने का किया ऐलान
मोदी सरकार नारों और झूठे वादों की बैसाखियों पर चल रही है: जयंत चौधरी
बृज भूषण शरण सिंह के समर्थन में आगे आया अयोध्या के साधुओं का समूह
खरगे का कटाक्ष - मोदी जी, लाल क़िले से महिला सम्मान का लंबा लेक्चर...
दिल्ली मेट्रो ने शुरू की एयरपोर्ट लाइन पर व्हाट्सऐप आधारित टिकट...
वैष्णो देवी जा रही बस के पुल से गिरने पर 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 57...