हरिद्वार/योगेश योगी। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को तालिबान के नाम से धमकी मिली है। संत को तालिबान से मिली धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। कनखल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को डाक के माध्यम से तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला।
संत को धमकी की सूचना के बाद कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान आश्रम में पहुंचे और स्वामी से पत्र के बारे में जानकारी ली। खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है।
वहीं इस मामले पर जगदगुरु ने कहा कि उनका जीवन परमात्मा को समर्पित है। वे राष्ट्ररक्षा और धर्मरक्षा के कार्य में लगे हुए हैं। एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। आश्रम की ओर से उसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है।
नीतीश का BJP से अलग होना तय! CM ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार- शिंदे की सरकार में शामिल हुए 18...
बिहार में गहराया सियासी संकट, BJP ने बताया सिर्फ कयासबाजी
दादी भगवानी देवी 'हर घर तिरंगा' की ब्रांड एंबेसडर नियुक्त
अयोध्या में ‘भूमि घोटाले’ का स्वत: संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय:...
आरसीपी के त्यागपत्र के बाद के मद्देनजर जदयू की होगी अहम बैठक : ललन
विद्युत संशोधन विधेयक राज्यों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला:...
महाराष्ट्र: एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल का विस्तार 9 अगस्त को, ठाकरे ने...
अदालत ने गोविंद पानसरे की हत्या मामले की जांच महाराष्ट्र ATS को सौंपी
श्रीकांत त्यागी के मामले में बुलडोजर की कार्रवाई दिखावा, कौन उसे...