नई दिल्ली/पुष्पेंद्र मिश्र : सीबीएसई बोर्ड के 12वीं नतीजों में बुलंदशहर की 18 वर्षीय तान्या सिंह ने 500/500 अंक हासिल कर टॉप किया है। इतिहास में रुचि रखने वाली तान्या ने अंग्रेजी में 100 में 100, इतिहास में 100 में 100, भूगोल में 100 में 100, अर्थशास्त्र में 100 में 100 और हिंदुस्तानी म्यूजिक वोकल में 100 में 100 अंक हासिल किए हैं। बुलंदशहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा तान्या ने कहा कि वह 10वीं में 93.40 फीसद अंक हासिल कर खुश नहीं थी। उसके बाद मैंने पूरे मन से पढ़ाई शुरू की।
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित किए
डीयू से करेंगी इतिहास में ग्रेजुएशन मैं हर रोज एक चैप्टर का टारगेट लेकर पढऩे लगी। एक दिन का जो टारगेट रखती उसे उसी दिन खत्म कर लेती थी। मुझे इतिहास बहुत पसंद है। इसलिए दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिस्ट्री ऑनर्स में मैं ग्रेजुएशन करूंगी। मेरे पसंदीदा स्कूलों में मिरांडा हाउस और हिंदू कॉलेज शामिल हैं। तान्या ने कहा कि मैं प्रशासनिक अधिकारी(आईएएस) बनना चाहती हूं। मेरी रोल मॉडल आईएएस टीना डॉबी हैं। मेधावी छात्रा तान्या ने कहा कि मेरे क्लास में सभी बच्चों में अच्छी प्रतिस्पर्धा के माहौल ने मुझे बेहतर करने के लिए लगातार प्रेरित किया।
अकादमिक सत्र 2022-23 में 15 फरवरी से आयोजित होगी 10वीं-12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
पढ़ाई से इतर तान्या को बैडमिंटन खेलना और गाने सुनना है पसंद मैं सर्वश्रेष्ठ करना चाहती थी। तान्या ने कहा कि मन को हल्का करने के लिए या पढ़ाई से इतर वह गाने सुनती हैं और स्पोट्र्स में उन्हें बैडमिंटन खेलना पसंद है। तान्या के पिता विजय सिंह एक ठेकेदार हैं। उन्होंने कहा कि बच्ची के प्रदर्शन से वह बहुत खुश हैं। तान्या का एक भाई है जिसका नाम रोनित सिंह है वह इस वर्ष 12वीं कक्षा में पढ़ाई करेगा। वहीं तान्या की मां एक गृहणी हैं।
Electoral Bond, FCRA संशोधन से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट...
साथी उद्योगपतियों के सहारे अडाणी एंटरप्राइजेज के FPO को मिला पूर्ण...
राज्यपालों में मोदी के प्रति वफादारी साबित करने की लगी है होड़ :...
एअर इंडिया में पेशाब करने का मामला : आरोपी शंकर मिश्रा को मिली जमानत
अडाणी प्रकरण के बीच बजट 2023 को लेकर BJP ने बनाई देशव्यापी रणनीति
AAP ने कर्नाटक विस चुनाव के लिए एजेंडा तय किया, सभी सीटों पर लड़ेगी...
मोरबी पुल कांड : ओरेवा समूह के प्रबंध निदेशक पटेल ने कोर्ट के समक्ष...
उपराज्यपाल ने सरकारी शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के प्रस्ताव पर ‘मंजूरी...
गुजरात : अदालत ने 2013 के दुष्कर्म मामले में आसाराम को उम्रकैद की सजा...
आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर की 'गुमराह' की रिलीज डेट आई सामने,...