गोपेश्वर/ब्यूरो। तपोवन-रैंणी आपदा के बाद से चल रहे विभिन्न रेस्क्यू आपरेशन के दौरान रविवार को कुल 14 शव बरामद किए गए। तपोवन टनल में आठ दिन बाद 5 शवों के मिलने के बाद यहां फंसे लोगों के जिंदा लौटने की आस खत्म होने लगी है। तपोवन में बनी परियोजना की टनल में बीते 8 दिनों से 35 लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा था।
चमोली आपदा: तपोवन टलन और रेणी से आज अब तक मिले 12 शव, मरने वालों का आंकड़ा हुआ 50
रविवार को रेस्क्यू आपरेशन के दौरान तपोवन टलन से 6, रैंणी गांव में चल रहे सर्च अभियान के दौरान 7 और रुद्रप्रयाग में 1 शव बरामद किया गया। अब तक आपदा में लापता 204 लोगों में से 51 शवों और 22 मानव अंगों को बरामद किया जा चुका है। इनमें से 24 शवों और 1 मानव अंग की शिनाख्त की जा चुकी है। अन्य शवों और अंगों के डीएनए सुरक्षित कर लिए गए हैं। वहीं विकासनगर कालसी क्षेत्र के गांव पंजिया के लापता चार युवकों के शव न मिलने पर परिजनों ने निराश होकर हरिपुर श्मसान घाट पर उनके पुतले जलाकर अंतिम संस्कार किया।
उत्तराखंडः चमोली त्रासदी पर बोले CM रावत- हालात को लेकर सावधान रहने की जरूरत
तपोवन बैराज क्षेत्र में खोजबीन के लिए पोकलैंड और जेसीबी मशीनों की मदद से मार्ग बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। रविवार को प्रशासन की ओर से चमोली में एक शव, एक अंग और कर्णप्रयाग में एक शव और दो अंगों का दाह संस्कार किया गया।
उत्तराखंड आपदा : धौलीगंगा में पानी बढ़ने से बचाव कार्य मे अस्थाई बाधा
रविवार को मृत मिले लोगों की सूची जिनकी शिनाख्त हुई आलम सिंह पुत्र सुन्दर सिह, निवासी टिहरी गढ़वाल, अनिल पुत्र भगत निवासी कालसी, देहरादून, जीतेंद्र कुमार पुत्र देशराज निवासी जम्मू कश्मीर, शेष नाथ पुत्र जय राम निवासी फरीदाबाद, जितेंद्र धनाई पुत्र मतवार सिंह निवासी टिहरी, सूरज ठाकुर पुत्र श्रीनिवास रामपुर कुशीनगर, जुगल किशोर पुत्र राम कुमार निवासी पंजाब, राकेश कपूर पुत्र रोहन राम निवासी हिमाचल प्रदेश, हरपाल सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी चमोली, वेद प्रकाश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गोरखपुर, धर्नुधारी पुत्र राम ललित सिंह निवासी गोरखपुर।
AAP बोली- उत्तराखंड आपदा के पीड़ित परिवारों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा दे मोदी सरकार
चमोली में मौसम के बदलने से सर्च अभियान को लेकर बढ़ी चिंता गोपेश्वर। चमोली जिले में रविवार को मौसम ने करवट बदल ली है। जिले के गोपेश्वर, कर्णप्रयाग में रविवार दोपहर के बाद से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में तपोवन-रैंणी में चल रहे रेस्क्यू और सर्च अभियान को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ रही है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
गौतम अडाणी के अडाणी ग्रुप को FPO के सफल होने का भरोसा
भारत ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया, श्रृंखला 1-1 से...
शेयर मार्केट में गिरावट के बीच LIC ने अडाणी पर बड़ा दांव लगाना जारी...
तेजस्वी और ललन से केसीआर के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये कहा है :...
ससंद सत्र : महंगाई, रोजगार, अडानी विवाद, आर्थिक मुद्दों पर सरकार को...
सपा की 62 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शिवपाल यादव और स्वामी...
कांग्रेस ने PSU और LIC के अडाणी समूह में निवेशों पर सवाल उठाए
BJP नेता श्याम जाजू ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाने पर AAP नेताओं को भेजा...
राहुल गांधी ने श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया
केंद्र दिल्ली को 1300 एमजीडी पानी मुहैया कराए तो 24 घंटे जलापूर्ति...