Monday, Oct 02, 2023
-->
taslima-nasreen-says-fine-salman-khan-rs-5-crores-and-let-him-go

सलमान की सजा पर तस्लीमा बोलीं- 5 करोड़ का जुर्माना लगाओ और जाने दो

  • Updated on 4/5/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली पांच साल की सजा को उनके फैन्स हजम नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, कई बड़ी हस्तियों ने भी सुपरस्टार को मिली कड़ी सजा पर हैरानी जताई हैं। 

काला हिरण शिकार केस: सलमान खान ने नहीं खाया जेल का खाना

इसी कड़ी में बांग्लादेश की विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने सलमान की सजा को को कुछ ज्यादा ही सख्त करार दिया है। उनका मानना है कि इस मामले में सलमान पर मोटा जुर्माना लगाकर छोड़ देना चाहिए था। 

ICICI बैंक लोन गड़बड़झाला: चंदा कोचर के देवर को CBI ने लिया हिरासत में

सजा के बाद सलमान खान के फिल्मी करियर पर उठे सवाल   

अपने ट्वीट में नसरीन लिखती हैं, 'लुप्त प्राय जानवरों को मारना अपराध है, लेकिन इसके लिए 5 साल की सजा देना बहुत ही ज्यादा ही है। उन पर (सलमान खान) पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाओ और जाने दो।'

मोदी-माल्या जैसे धनासेठों पर नकेल कसने के लिए CBDT ने उठाया बड़ा कदम

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.