नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) के दूसरे चरण के लिए पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी रविवार को चार जनसभाएं करेंगे। लेकिन इससे पहले ही विपक्षी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पीएम के एक पुराने वीडियो को शेयर करते हुए आरोप लगाए हैं।
दरअसल, इस वीडियो में पीएम मोदी नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के शासनकाल में हुए घोटालों को गिना रहे हैं। इस वीडियो के जरिए आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने इस समय ये वीडियो जारी किया है जब पीएम मोदी एक स्टार प्रचारक के रूप में बिहार में रैलियां करने वाले हैं।
नीतीश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल से की मुलाकात
तेजस्वी यादव ने वीडियो ट्वीट कर पूछा, 'आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हजार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए हैं। इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए...उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हजारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए हैं।'
आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हज़ार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए है इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए.. उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हज़ारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है। pic.twitter.com/qlesTUUVb1 — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 31, 2020
आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हज़ार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए है इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए.. उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हज़ारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है। pic.twitter.com/qlesTUUVb1
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कहा कि पीएम ने नीतीश कुमार के शासनकाल में हुए घोटालों के बारे में बताया और अब उनके और कई घोटाले सामने आए हैं जैसे सृजन घोटाला और धान घोटाला।
बता दें, बीते शुक्रवार को पटना में आयकर विभाग के तरह से छापेमारी की गई जिसमें कई व्यापारियों के यहां नगदी और अहम कागजात बरामद किए गए। ये वो व्यापारी थे जो सरकारी जल नल योजना में काम करते हैं। अब इसे विपक्ष मुद्दा बनाएगी।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
दिल्ली: राशन लेने के दौरान फिंगर प्रिंट ही नहीं, बुजुर्गों का नहीं...
हिंदू पुजारियों पर कोरोना पीड़ितों की अंत्येष्टि के लिए ज्यादा शुल्क...
कारगिल में पर्यटन की हैैं अपार संभावनाएं : पटेल
पीएम मोदी NCC कैडेट्स से मिले, Corona काल में अभूतपूर्व सहयोग को सराहा