नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के लिए कमर कसने का आह्वान करते हुए कहा कि यह चुनाव 'कभी भी, 2021 में भी' हो सकते हैं। तेजस्वी ने आज यहां हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) में पार्टी उम्मीदवारों और राजद पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। बैठक में जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की हार हुई है उनके कारणों की समीक्षा की गई।
800 साल बाद पहली बार सौर-मंडल के दो ग्रह बृहस्पति-शनि एक-दूसरे के इतने करीब से गुजरे
RJD कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा राजद के सूत्रों ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'तेजस्वी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि सत्तापक्ष के खुश होने की जरूरत नहीं क्योंकि यह सरकार कभी भी गिर सकती है और 2021 में चुनाव हो सकते हैं।' बाद में पत्रकारों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, 'मैंने पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। यह ताज्जुब की बात नहीं होगी अगर चुनाव निर्धारित समय से पहले हो जाए।'
आज सभी नवनिर्वाचित विधायक,प्रत्याशी, ज़िलाध्यक्ष और ज़िला प्रधान महासचिवों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। हम जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ें और जनता का भरपूर समर्थन व प्यार मिला।हम मज़बूती से चुनाव लड़े ही नहीं बल्कि चुनाव जीते भी।जनता ने अपना फ़ैसला सुनाया तो आयोग ने नतीजा। pic.twitter.com/i0khE7PkeH — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 21, 2020
आज सभी नवनिर्वाचित विधायक,प्रत्याशी, ज़िलाध्यक्ष और ज़िला प्रधान महासचिवों के साथ समीक्षा बैठक में भाग लिया। हम जनहित के मुद्दों पर चुनाव लड़ें और जनता का भरपूर समर्थन व प्यार मिला।हम मज़बूती से चुनाव लड़े ही नहीं बल्कि चुनाव जीते भी।जनता ने अपना फ़ैसला सुनाया तो आयोग ने नतीजा। pic.twitter.com/i0khE7PkeH
यूरोपीय संघ से मिली इजाजत, अब कोविड का टीका बाजार में उतरेगा
RJD ने चुनाव में बहुमत हासिल किया पिछले महीने संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजद 75 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी लेकिन उसके नेतृत्व वाला पांच दलों का विपक्षी महागठबंधन 243 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा हासिल करने में विफल रहा था। बिहार में सत्तारूढ़ राजग ने इस चुनाव में बहुमत हासिल किया और जद-यू अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बने हालांकि उनकी पार्टी के खाते में महज 43 सीटें आईं जबकि भाजपा ने 74 सीटें जीतीं।
सब्जी बेचता था 8वीं का छात्र, जरा सी टक्कर पर बाइकसवारों ने की डंडे से पिटाई, हुई मौत
तेजस्वी ने की मध्यावधि चुनावों की भविष्यवाणी वहीं, राजग में शामिल दो छोटे दलों पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और मंत्री मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी ने चार-चार सीटें जीती थीं। लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान के बाद तेजस्वी बिहार के दूसरे प्रमुख राजनेता हैं जिन्होंने मध्यावधि चुनावों की भविष्यवाणी की है। बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद चिराग ने 28 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं को लिखे एक पत्र में प्रदेश में मध्यावधि चुनाव की संभावना जताते हुए उनसे अभी से इसकी तैयारियों में लग जाने को कहा था।
किसान आंदोलन पर कुमारी शैलजा ने केंद्र को घेरा, बोलीं- असंवेदनशीलता की हदें पार की
लालू प्रसाद से मिलने के बाद तेजस्वी ने कहा ये गौरतलब है कि केंद्र में सत्ताधारी राजग में शामिल रही लोजपा हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार्य करते हुए उनकी पार्टी जदयू से नाता तोड़कर अकेले अपने बलबूते इस चुनाव में उतरी और मात्र एक सीट पर विजयी रही थी। कुछ दिनों पहले ही रांची जाकर जेल में बंद अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने वाले तेजस्वी ने यह भी कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ काम करने वाले पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
ट्रंप ने PM मोदी को दिया अमेरिका का खास सम्मान, 'लीजन ऑफ मेरिट' अवॉर्ड से किया सम्मानित
38 जिलों में निकालेंगे 'धन्यवाद यात्रा' उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस चुनाव में हालांकि राजग छल-कपट के जरिए सत्ता पर काबिज हुई लेकिन जिन्होंने हम पर अपना भरोसा जताया उनका धन्यवाद करने के लिए मकर संक्रांति के बाद वह राज्य के सभी 38 जिलों में 'धन्यवाद यात्रा' निकालेंगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद तेजस्वी ने 12 नवंबर को चुनावी आंकड़ों का हवाला देते हुए आश्चर्य जताया था कि इस चुनाव में राजग और महागठबंधन के बीच कुल मतों का अंतर केवल 12,270 है पर इतने वोटों में राजग ने कैसे 25 सीट जीतीं।
ब्रिटेन में कोविड-19 के नए स्ट्रेन से हड़कंप, उड़ान सेवा निलंबित होने से फंसे भारतीय छात्र और परिवार
तेजस्वी ने लगाया आरोप तेजस्वी ने हाल ही में नालंदा जिले में एक न्यायिक अधिकारी के वाहन पर हमले जैसी घटनाओं की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि 'यह दिखाता है कि बिहार में महाजंगल राज है'। राजग नेता 2005 से पहले राजद के 15 साल के शासनकाल को 'जंगल राज' की संज्ञा देते रहे हैं। तेजस्वी ने कहा, 'राजग पश्चिम बंगाल में 80 लाख नौकरियों का वादा कर रहा है। उन्हें सबसे पहले बिहार में 19 लाख नौकरियों के अपने वादे को पूरा करना चाहिए।'
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
जानें क्यों मनाया जाता है अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, क्या है सरकार का दायित्व?
शंघाई के भारतीय दूतावास में CPC का जासूस, चीन की सत्ताधारी पार्टी की 7 शाखाओं का भारत से कनेक्शन
दिल्ली में अपने पुराने वाहन में HSRP लगवाने के लिए कैसे और कहां करें आवेदन? पढ़ें यहां...
सरकार से बातचीत के बाद कृषि कानूनों के समर्थन में उतरा शेतकारी संगठन, जानें क्या हैं इसका इतिहास
कोरोना पर आज दिनभर के बड़े अपडेट्स, जानिए यहां
रणबीर कपूर के गाने पर Alia ने यूं किया Workout, देखें ये मजेदार...
कियारा-सिद्धार्थ की शादी के लिए रवाना हुए Shahid और Mira, बॉलीवुड से...
B'day Spl: फिल्मों से पहले Abhishek करते थे ये काम, पिता के सपोर्ट...
आईजीआई के चौथे रनवे पर छाया रूस यूक्रेन युद्ध का साया
अडानी के FPO वापस लेने से देश की छवि पर असर नहीं: सीतारमण
अब ‘अग्निवीर' भर्ती प्रक्रिया में पहले ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा देनी...
VIDEO: अपनी दुल्हनिया को लेने निकले Sidharth Malhotra, ब्लश करते नजर...
स्पेन में सिख फुटबॉलर से बदसलूकी, रेफरी ने पटका उतारने को कहा
'पठान छोड़ एन एक्शन हीरो देखें', फैन के इस ट्वीट पर Ayushman ने...
World Cancer Day 2023: कैंसर को मात दे चुके हैं ये बॉलीवुड सेलेब्स,...