Saturday, Mar 25, 2023
-->
thackeray govt in supreme court against decision of bombay high court cbi inquiry rkdsnt

बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में ठाकरे सरकार

  • Updated on 4/6/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परम बीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार एवं कदाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच सीबीआई से कराने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ मंगलवार को उच्चतम न्यायालय का रुख किया। 

असम में एक बूथ पर वोटर सूची में सिर्फ 90 नाम, वोट पड़े 171, चुनाव आयोग सकते में

महाराष्ट्र के स्थायी अधिवक्ता सचिन पाटिल ने कहा, च्च्हमने बंबई उच्च न्यायालय के कल के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार की ओर से एक याचिका दायर की है।’’ सोमवार के उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, विदर्भ के अनुभवी नेता, देशमुख ने राज्य सरकार से इस्तीफा दे दिया था। उच्च न्यायालय ने कहा कि यह च्च्असाधारण’’ और च्च्अभूतपूर्व’’ मामला है जिसमें स्वतंत्र जांच की जरूरत है। 

कांग्रेस ने नक्सली हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा

परम बीर सिंह ने 25 मार्च को दाखिल अपनी याचिका में देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि देशमुख ने निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे समेत अन्य अधिकारियों से बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये की वसूली करने को कहा था। देशमुख ने इन आरोपों से इनकार किया है।

राफेल सौदे में भ्रष्ट्राचार के आरोपों को लेकर माकपा ने खोला मोदी सरकार के खिलाफ मोर्चा

 

 

 

 

 

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें... 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.