Saturday, Dec 02, 2023
-->
the-country-is-on-the-way-to-defeat-corona-recovery-rate-90-in-14-states-prshnt

कोरोना को हराने की राह पर देश! 14 राज्यों में रिकवरी रेट 90% लेकिन पॉजिटिविटी रेट चिंता का विषय

  • Updated on 5/26/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर लगातार जारी है, कोरोना मामले में मामूली गिरावट आने के बाद एक बार फिर मामले 2 लाख के पार है। वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या अभी चिंता का विषय है। इस बीच एक राहत देने वाली खबर सामने आयी है। देश के 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से ठीक होने वालों का आकंड़ा तेजी से बढ़ रहा है। इन राज्यों में कोरोना को मात देने वालों का प्रतिशत 90 या फिर इससे ज्यादा है। ऐसे में देश में एक्टिव केस की संख्या में कमी आ रही है। मंगलवार को देशभर में एक्टिव केस की संख्या में भारी गिरावट दर्ज किया गया। वहीं कल एक्टिव केस की संख्या 26 लाख हो गई, जो महीने में सबसे ज्यादा 37 लाख पर पहुंच गई थी।

दिल्ली की बात करें तो सबसे ज्यादा रिवकरी रेट वाले राज्यों में ये सबसे ऊपर है, जहां 97 प्रतिशत रिकवरी रेट है। इसके बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, और हरियाणा में 94 प्रतिशत रिकवरी रेट है, महाराष्ट्र, तेलंगाना, झारखंडस छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में करीब 93% के रिकवरी रेट है।

सपा सांसद आजम खान की स्थिति नियंत्रण में, फेफड़ों में फाइब्रोसिस 

उत्तराखंड की स्थिति सबसे खराब
वहीं उत्तराखंड में रिकवरी रेट सबसे खराब स्थिति में है, यहां कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 80.7% के भी नीचे है। इसके बाद मिजोरम, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में रिकवरी रेट 70-80 प्रतिशत के बीच है। जबकि कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, मणिपुर, ओडिशा और असम में स्थिति धीरे धीरे सुधर रही है और रिकवरी रेट 80-84 प्रतिशत के बीच है।

भाजपा ने विरोधियों पर निशाना साधने के लिए टूलकिट का इस्तेमाल किया: राउत 

कोरोना मामले फिर 2 लाख से उपर
बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण मामलों में कमी के बाद एक बार फिर आज उछाल आया है। मंगलवार को 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 8 हजार 714 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं सोमवार को नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख से नीचे चला गया था। इसके अलावा देश में लगातार कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा चिंता का विषय बन गया है। 24 घंटों में 4159 लोगों ने इस वायरस के कारण अपनी जान गवा दी। वहीं राहत की बात है कि 24 घंटे में2 लाख 95 हजार 85 लोगों ने कोरोना को हरा दिया और ठीक हो गए।

मई महीने में लगातार 13 दिन कोरोना से होने वाले मौत का आंकड़ा 4000 से ऊपर ही बना रहा। इस आकंड़े में कुछ गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन फिर से यह आंकड़ा 4000 के पार चला गया है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल समय संक्रमितों की संख्या 2.71 करोड़ पहुंच चुका है, वह इस खतरनाक वायरस के कारण अब तक 3.11 लाख लोगों ने अपनी जान गवा दी। जबकि इस वायरस को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या 2.43 करोड़ है इसके अलावा अभी एक्टिव मामलों की संख्या 24.90 लाख है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी खबरें...

comments

.
.
.
.
.