Saturday, Jun 03, 2023
-->
The last metro will run at 10 pm on Deepawali not

दीपावली पर यात्रियों को देर रात उपलब्ध नहीं होगी मेट्रो ट्रेन

  • Updated on 10/21/2022


नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दीपावली पर इस बार 24 अक्तूबर को मेट्रो की अंतिम ट्रेन का संचालन (शुरुआती स्टेशन से) रात ग्यारह बजे के स्थान पर 10 बजे होगा। डीएमआरसी के जनसंपर्क विभाग ने यह जानकारी दी। मेट्रो प्रबंधन के अनुसार दीपावली पर यात्रियों को मेट्रो देर रात उपलब्ध नहीं होगी। अधिकारी के अनुसार सोमवार 24 अक्तूबर को मेट्रो अपने शुरुआती स्टेशन से रात 10 बजे चलेगी और निर्धारित अवधि में तय समय के अनुसार अन्य स्टेशनों से होते हुए गंतव्य स्टेशन तक पहुंचेगी। 

दिवाली से पहले दिल्ली और गुरुग्राम में कई किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

  •  

मेट्रो की अंतिम सेवा रात्रि 11 बजे दीपावली पर बंद की गई है। मेट्रो अधिकारी का कहना है कि इसलिए मेट्रो से अपनी मंजिल तय करने वाले यात्री इसी समय को ध्यान में रखते हुए अपने यात्रा का कार्यक्रम तय करें, ताकि दीपावली पर उन्हें कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। हालांकि अन्य दिनों में मेट्रो सामान्य समय के अनुसार ही संचालित होगी।

पंजाब की AAP सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल

comments

.
.
.
.
.