नई दिल्ली, 17 फरवरी (नवोदय टाइम्स): किसान आंदोलन का समर्थन कर रही कांग्रेस के अपने ही किसान प्रकोष्ठ में 14 महीने से अध्यक्ष नहीं है। नाना पटोले के इस्तीफे के बाद से खाली इस पद को भरने के लिए पार्टी अब कवायद कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चुनने की कवायद शुरू हो गई है।
कन्हैया बोले- दिशा रवि ने गलती कर दी, दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद...
नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कवायदें तेज हुई
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए गए पटोले ने एक दिसम्बर, 2019 को महाराष्ट्र विधानसभा का अध्यक्ष बनने के कारण कांग्रेस की किसान इकाई के अध्यक्ष से इस्तीफा दिया था। 14 महीन बीत जाने के बाद बी कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नहीं नियुक्त कर सकी, जबकि इसी अवधि में पार्टी ने संगठन और कई प्रदेश इकाइयों में बड़े बदलाव किए।
अमस में सीएए विरोधी संदेशों के साथ 50 लाख ‘गमछा’ एकत्र करेगी कांग्रेस
अध्यक्ष नहीं होने के चलते किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी पिछले कई महीनों से संगठन का काम देख रहे हैं। किसान कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष नहीं होने के बावजूद यह संगठन कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर में कई धरने-प्रदर्शन कर चुका है। कुछ महीने पहले संगठन ने किसानों के साथ वर्चुअल संवाद का आयोजन किया था जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल हुए थे। गत 12 फरवरी को मुंबई में किसान कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। किसान कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति के सवाल पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रक्रिया चल रही है और उम्मीद है कि जल्द ही कर दी जाएगी।
कपिल मिश्रा की सहायता के ऐलान के बाद भाजपा शासित MCD बनाएगी रिंकू शर्मा चौक
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेता किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सांसद सुभाष वानखेड़े के नाम की पैरवी कर रहे हैं, जबकि पार्टी नेताओं का एक समूह किसान आंदोलन के मद्देनजर उत्तर भारत के किसी नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने के पक्ष में है। वैसे, हाल के दिनों में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कुछ अन्य नेताओं के नाम की चर्चा भी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर चली है।
‘गौ विज्ञान’ पर छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा देने को प्रोत्साहित करें यूनिवर्सिटी : यूजीसी
सूत्रों ने बताया कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं की राय है कि किसान कांग्रेस का नया अध्यक्ष उत्तर भारत के किसी प्रदेश से होना चाहिए क्योंकि किसान आंदोलन का मुख्य केंद्र यही इलाका है। किसान कांग्रेस का अध्यक्ष पद ऐसे समय में खाली है जब मुख्य विपक्षी पार्टी नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
यहां पढ़ें अन्य बड़ी खबरें...
तिरंगे पर खड़े होकर अदा कर रहा था नमाज, सीआईएसएफ ने पकड़ किया पुलिस...
मध्य प्रदेश: जैन बुजुर्ग को मुस्लिम समझ पीट-पीट कर मार डाला, आरोप BJP...
अब दिल्ली में आग बुझाने के लिए आएंगे रोबोट, केजरीवाल सरकार की अनोखी...
अधीर रंजन चौधरी के ट्वीट पर बवाल! राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए...
शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर DU...
पूर्व पीएम राजीव गांधी को राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- वो एक...
Char Dham Yatra 2022: यमुनोत्री हाइवे की सेफ्टी वॉल धंसीं, 10 हजार...
कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में भाजपा पर जमकर बरसे राहुल गांधी, कहा- BJP ने...
दिल्ली: शिवलिंग पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले हिंदू कॉलेज के...
CNG Price Hike: महंगाई की मार! दिल्ली एनसीआर में फिर बढ़े सीएनजी के...