Saturday, Jun 10, 2023
-->
these foreign players who made england cricket world champion

World Cup: इन विदेशी खिलाड़ियों के दम पर इंग्लैंड बना विश्व चैंपियन

  • Updated on 7/16/2019

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। ICC वर्ल्ड कप (ICC World Cup 2019) की नई इंग्लैंड (England) को सभ खिलाड़ियं में से 7 खिलाड़ियों का जन्म दूसरे देशों में हुआ है। आपको जानकर हैरानी होगी कि फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) भी शामिल हैं। टीम के कप्तान इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) भी आयरलैंड के हैं। मॉर्गन आयरलैंड की टीम से 2007 में वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। वहीं, ओपनर जेसन रॉय (Jason roy) दक्षिण अफ्रीका के हैं। आपको बता दे कि इंग्लैंड की टीम पहली बार वर्ल्ड कप जीती है।

वनडे और टी-20 में रोहित संभाल सकते हैं टीम इंडिया की कमान, कोहली बने रहेंगे टेस्ट कैप्टन

विदेशी खिलाड़ी ICC नियम के तहत किसी भी टीम से खल सकते हैं। ICC के नियम 2.1.3 के मुताबिक, अगर कोई खिलाड़ी दूसरे देश की टीम से खेलना चाहता है तो उसे उस देश में कम से कम 3 साल रहना होगा। तो आइए हम आपको बताते हैं कि इंग्लैंड में वो कौन से खिलाड़ी हैं जो दूसरे देशों से संबंध रखते हैं।

Image result for eoin morgan world cup 2019

1. इयॉन मॉर्गन (आयरलैंड)
इंग्लैंड के कप्तान इयॉन मॉर्गन (Eoin Morgan) आयरलैंड से संबंध रखते हैं। वो आयरलैंड की तरफ से खेलते हुए 2006 में स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच से वनडे में डेब्यू किया था। आयरलैंड से डेब्यू के तीन साल बाद यानी 2009 के टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उन्हें इंग्लैंड टीम में जगह मिली और तब से ही मॉर्गन इंग्लैंड के लिए खेल रहे हैं। मॉर्गन ने इस विश्व कप के 10 पारियों में 371 रन बनाए हैं।

Image result for Jason roy world cup 2019

2. जेसन रॉय (दक्षिण अफ्रीका)
इंग्लैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) दक्षिण अफ्रीका में जन्में हैं। जेसन रॉय 10 साल की उम्र में परिवार के साथ इंग्लैंड आ गए थे। उन्होंने यहीं से फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला। रॉय ने इंग्लैंड की तरफ से पहला वनडे मई 2015 में खेला था। रॉय ने विश्व कप की 7 पारियों में 443 रन बनाए हैं। 

Image result for ben stokes world cup 2019

3. बेन स्टोक्स (न्यूजीलैंड)
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) न्यूजीलैंड में जन्मे हैं। स्टोक्स जब 12 साल के थे, तब इंग्लैंड आ गए थे। यहीं उन्होंने क्लब क्रिकेट खेलना शुरू किया। उन्होंने अगस्त 2011 को वनडे डेब्यू किया था। स्टोक्स ने विश्व कप की 10 पारियों में 465 रन बनाए और 7 विकेट भी  चटकाए हैं।

World Cup: फाइनल के नतीजे पर भड़के कई दिग्गज खिलाड़ी, ICC को पड़ी लताड़

Image result for moeen ali world cup 2019

4. मोइन अली (पाकिस्तान)
इंग्लैंड के एक और ऑलरांउडर मोइन अली (Moeen Ali) पाकिस्तान के मीरपुर से संबंध रखते हैं। मोइन अली के दादा मीरपुर से बर्मिंघम आ गए थे और इनका जन्म भी यहीं हुआ। मोइन अली ने अपने क्रिकेट की शुरुआत भी इंग्लैंड से ही की। विश्व कप की 5 पारियों में अली ने 75 रन बनाए और 5 विकेट भी लिए हैं। 

Image result for adil rashid world cup 2019

5. आदिल राशिद (पाकिस्तान)
मोइन अली की तरह आदिल राशिद (Adil Rashid) भी पाकिस्तान के मीरपुर से संबंध रकते हैं। राशिद का परिवार 1967 में मीरपुर से इंग्लैंड के ब्रैडफोर्ड आ गया था। राशिद ने भी अपना क्रिकेट सफर इंग्लैंड में ही शुरू किया था। राशिद ने इस विश्व कप में 11 मैच खेले और 11 विकेट चटकाए।

World Cup: हार के बाद न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने बेटे को दी क्रिकेट न खेलने की सलाह

Image result for jofra archer world cup 2019

6. जोफ्रा आर्चर (बारबाडोस)
इंग्लैंड के युवा तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) कैरेबियाई हैं। आर्चर का जन्म बारबाडोस में हुआ था। उन्होंने वेस्टइंडीज की तरफ से अंडर-19 क्रिकेट भी खेला है। जोफ्रा ने 2016 में इंग्लैंड की ससेक्स टीम से पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला। 2019 को उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की तरफ से वनडे में डेब्यू किया। आर्चर ने इस विश्व कप के 11 मैचों में कुल 20 विकेट हासिल किए हैं।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.