Thursday, Mar 30, 2023
-->
this-fruit-could-have-major-benefits-for-your-gut-health-study-says

पोषक तत्‍वों से भरपूर इस फल में छिपा है कई रोगों का समाधान

  • Updated on 8/23/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। वैसे तो ऐसे कई फल हैं जो आपकी सेहत को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होते है, लेकिन स्ट्रॉबेरी एक ऐसा फल है जिसमें कई रोगों का समाधान छिपा है। स्ट्रॉबेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि वैज्ञानिकों का कहना है कि रोजाना करीब एक चौथाई कप स्ट्रॉबेरी खाने से न सिर्फ आपकी आंत दुरूस्त रहती है, बल्कि यह कोलोन सूजन से बचाव भी करती है। 

'एक्यूट किडनी फेलियर' हो सकता है घातक, इन तरीकों से करें बचाव

 अमेरिका की मैसाच्युसेट्स एमहर्स्ट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हैंग शिओ का कहना है कि कई लोगों में सुस्त जीवनशैली और खानपान की आदत से सूजन और आंत रोग का खतरा बढ़ सकता है। ये लोग सूजन संबंधी आंत रोग (आइबीडी) के कगार पर रहते हैं।

Navodayatimes

आइबीडी के चलते कोलोन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे लोग फल और सब्जियों का सेवन कर आइबीडी के खतरे को कम कर सकते हैं। शोधकर्ता यानहुई हान के अनुसार, आंत में सूजन को कम करने में स्ट्रॉबेरी को प्रभावी पाया गया है। Navodayatimes

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी और फाइबर की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है जो एसोफैगस और कोलन कैंसर को रोकने में मदद करती है साथ ही इसके लाल रंग में एंथोस्यानिंस होता है जो फैट को कम करने में मदद करता है। स्‍ट्रॉबेरी हेल्‍दी होता है, क्‍योंकि इसमें ढ़ेर सारा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है। घुलनशील फाइबर का एक प्रकार पेक्टिन स्‍ट्रॉबेरी में उपलब्‍ध होता है जो शरीर में खराब कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।

जानिए कितना खतरनाक है पेट में होने वाला ये 'कैंसर'

पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के कारण यह आपकी मेमोरी को तेज करता है। इसमें पोटैशियम होता है जो कि हार्ट अटैक और स्‍ट्रोक के खतरे को कम करता है साथ ही इस फल में फोलेट होता है जो लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करता है। स्ट्राबेरी में मौजूद एंजाइम आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मददगार है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.