देहरादून/ब्यूरो। नैनीताल जिले के हैड़ाखान क्षेत्र में शनिवार सुबह लोक कलाकारों को लेकर हल्द्वानी आ रही कार पहाड़ी से गिर गई। हादसे में पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र के निवासी और प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक पप्पू कार्की समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दो लोक कलाकारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोकगायक कार्की की मौत से उनके प्रशंसक और तमाम लोक कलाकारों में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लोकगायक पप्पू कार्की की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
कुमाऊं के प्रसिद्ध युवा लोकगायक पप्पू कार्की की असमय मृत्यु का अशुभ समाचार सुनकर धक्का लगा। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं। pic.twitter.com/MMfKFTvSlL — Trivendra S Rawat (@tsrawatbjp) June 9, 2018
कुमाऊं के प्रसिद्ध युवा लोकगायक पप्पू कार्की की असमय मृत्यु का अशुभ समाचार सुनकर धक्का लगा। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं। pic.twitter.com/MMfKFTvSlL
जानकारी के मुताबिक, लोकगायक पप्पू कार्की शुक्रवार रात ओखलकांडा विकासखंड के एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देने गए थे। शनिवार तडक़े तक कार्यक्रम चला। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे अन्य कलाकारों के साथ कार से हल्द्वानी के लिए चले।
बताया जा रहा है कि सुबह सात बजे के आसपास हल्द्वानी से करीब 35 किलोमीटर दूर हैड़ाखान राजस्व क्षेत्र में चालक ने कार पर से नियंत्रण खो दिया और वह पहाड़ी से नीचे जा गिरी। पहाड़ी से लुढक़कर नीचे गुजर रही सडक़ पर आ गिरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एक शव भी क्षत-विक्षत हो गया।
हादसे का पता चलते आसपास के ग्रामीण और वहां से गुजर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। किसी तरह घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उससे पहले ही कार्की समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
लोकगायक पप्पू कार्की के अलावा अन्य दो मृतकों की पहचान 26 वर्षीय राजेंद्र गोनिया और 25 वर्षीय पुष्कर गोनिया के रूप में हुई है। दोनों गोनियरों गांव के रहने वाले थे। इनके अलावा लोक कलाकार अजय आर्य और जुगल किशोर का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
आतंकवाद की जड़ से जुड़ी है Brainwashing, जानिए कैसे खेला जाता है ये...
अलगाववादियों की सुरक्षा में सरकार खर्च करती थी करोड़ों रुपए, पढ़ें...
क्रिस गेल ने विश्वकप के बाद वनडे क्रिकेट को अलविदा कहने का किया ऐलान
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
BJP का दामन छोड़ कीर्ति आजाद ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', राहुल ने...