Thursday, Mar 30, 2023
-->
three storied building collapsed in badli area delhi 1 died 2 injured

दिल्ली: भरभराकर गिर पड़ी 3 मंजिला इमारत, 1 की मौत 2 घायल

  • Updated on 8/30/2019

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली के बादली इलाके में आज यानी शुक्रवार सुबह तीन मंजिला इमारत के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग की टीम राहत और बचाव काम के लिए पहुंची। 

इमारत के गिरने से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की ही हालत गंभीर बताई जा रही है। इमारत गिरने की ये कोई पहली घटना नहीं है।

हर साल 100 एससी छात्र विदेश में पढ़ने जाएंगे- CM केजरीवाल

झरोड़ा में भी गिरी थी इमारत 
इससे पहले भी ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली के झरोड़ा इलाके में इमारत गिरने की खबर आई थी। इस हादसे में 4 लोग मलबे के नीचे दब गए थे। जिनको दमकल विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद मलबे के नीचे से निकाला था। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

सफदरजंग अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट, अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे 
पिछले साल मानसून के समय दिल्ली एनसीआर में इमारत गिरने के कई हादसे सामने आए थे। दरअसल उनमें से अधिकतर इमरातें बहुत पुरानी और जर्जर हालत में थी। जिनको यदि पहले ही खाली करवा लिया जाता तो जान माल की इतनी हानी नहीं होती।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.