Thursday, Jun 01, 2023
-->
time-magazine-most-influential-leaders-list-pm-narendra-modi-bilkis-dadi-prsgnt

TIME मैगजीन में PM MODI समेत शाहीन बाग प्रदर्शन का चेहरा बनीं ‘बिल्किस दादी’ का भी नाम

  • Updated on 9/23/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अमेरिका की फेमस मैगज़ीन टाइम ने दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के साथ बॉलीवुड, आईटी और सामाजिक क्षेत्र से कई जानेमाने लोगों को जगह मिली है। 

इतना ही नहीं इस लिस्ट में पीएम मोदी के साथ अमेरिका के राष्ट्र पति डोनाल्डै ट्रंप (Donald Trump) का भी नाम शामिल किया गया है। 

भारत से ये किए गये शामिल
इस लिस्ट में भारतीय लोगों में अभिनेता आयुष्मा न खुराना (Ayushmann Khurrana), गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई, एचआईवी पर रिसर्च करने वाले रविंदर गुप्ता( और शाहीन बाग धरने में शामिल बिल्किस दादी का नाम जोड़ा गया है। 

भारत के खिलाफ चीन की नई चाल का खुलासा, भारतीय सैटेलाइट को बनाया निशाना

टाइम ने लिखा...
टाइम ने अपनी मैगजीन में पीएम मोदी का नाम शामिल करते हुए लिखा है, 'लोकतंत्र के लिए सबसे जरूरी स्वैतंत्र चुनाव नहीं है। बल्कि इससे केवल यही पता लगता है कि सबसे ज्यादा वोट किसे मिले हैं। भारत 7 दशकों से अधिक समय से दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंात्र रहा है। भारत की 1.3 अरब की आबादी में ईसाई, मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन और अन्यल धर्मों के लोग शामिल हैं।'

बिल्किस दादी का नाम 
टाइम की इस लिस्ट में सीएए के विरोध में शाहीन बाग़ में धरने पर बैठी बिल्किस दादी का नाम भी शामिल है। बिल्किस दादी को  दुनियाभर में शाहीन बाग़ की दादी के नाम से जाना जाता है। बिल्किस 82 साल की महिला हैं जो 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं।

Corona पर 3 चौंकाने वाले शोध, इस ब्लड ग्रुप वालों को होता है संक्रमण का सबसे कम खतरा, पढ़े रिपोर्ट..

इनका भी नाम लिस्ट में 
भारत के इन लोगों के अलावा टाइम की लिस्ट में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ताइवान की राष्ट्र पति त्सावई इंग वेन, कमला हैरिस, जो बाइडन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल समेत दुनियाभर के कई बड़े नेताओं का नाम जुड़ा हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.