Friday, Jun 09, 2023
-->
tirumala shrine in tirupati stampede like situation three people injured kmbsnt

आंध्र प्रदेश: तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में मची भगदड़, तीन श्रद्धालु घायल

  • Updated on 4/12/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। आंध्र प्रदेश के तिरुपति के तिरुमाला मंदिर में भगदड़ जैसी स्थिति में कम से कम तीन लोग घायल हो गए हैं।। सर्वदर्शन टिकट लेने के लिए तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ मंदिर के टिकट काउंटर पर जमा हो गई, जिससे भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।

हिमाचल प्रदेश में AAP का राज्य संगठन भंग, पार्टी के कई नेताओं ने थामा BJP के हाथ

सर्वदर्शनम का मतलब
जानकारी के लिए आपको बता दें कि सर्वदर्शनम का मतलब होता है 'सबको दर्शन'। तिरुमाला तिरुपति देवस्थामन इस दौरान सभी श्रद्धालुओं को फ्री दर्शन की सुविधा देता है। सप्ताह के अलग-अलग दिन सर्वदर्शनम का समय बदलता है। इसमें नंबर आने में समय लगता है। कोरोना के कारण ये मंदिर बंद किया गया था। पिछले महीने 14 मार्च को इस मंदिर को खोला गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति से बोले PM मोदी- रूस- यूक्रेन युद्ध खत्म हो

तीन टोकन काउंटरों पर भारी भीड़
टीटीडी पीआरओ रवि कुमार ने बताया कि तिरुपति में तीन टोकन काउंटरों पर भारी भीड़ रही। हालांकि, भीड़ को देखते हुए, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने तीर्थयात्रियों को सीधे दर्शन के लिए तिरुमाला के डिब्बों में जाने की अनुमति देने का फैसला किया। स्थिति अब सामान्य है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.