Wednesday, Mar 22, 2023
-->
to protect delhiites from exposure to virus from uk del govt takes imp decisions kmbsnt

दिल्ली को कोरोना के नए स्ट्रेन से बचाएंगे केजरीवाल? UK Returnees के लिए लिया ये बड़ा फैसला

  • Updated on 1/8/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दो सप्ताह बाद यूके की फ्लाइट्स (UK Flights) को केंद्र सरकार ने फिर से शुरू कर दिया है। अब दिल्ली को यूके में जन्में कोरोना के नए 'सुपर स्प्रेडर' स्ट्रेन (New Corona Strain) से बचाने के लिए केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) ने बड़ा फैसला किया है। यूके से आने वाले सभी लोग, जो कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, एक आइसोलेशन सुविधा में अलग हो जाएंगे। वहीं जो लोग कोरोना निगेटिव भी होंगे उनको 7 दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहना होगा।  

बता दें कि 256 यात्रियों को लेकर पहली उड़ान आज लंदन से दिल्ली पहुंची है। इन सभी यात्रियों के लिए ये नियम लागू होगा। फ्लाइट्स को शुरू करने से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से यूके की फ्लाइट्स पर लगाए गए प्रतिबंध को 31 जनवरी तक बढ़ाने की अपील की थी। केंद्र द्वारा अपील अस्वीकार होने के बाद सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के नए स्ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए ये फैसला लिया है। 

दिल्ली सरकार ने जारी किए मेडिकल कॉलेज खोलने के दिशा-निर्देश

कोरोना के नए स्ट्रेन से अब तक देश में कुल 82 लोग संक्रमित
इससे पहले जब यूके के नए कोरोना स्ट्रेन के बारे में सूचना मिली थी तभी सीएम केजरीवाल ने केंद्र सराकर को आगाह किया था। वहीं दिल्ली सरकार ने यूके से लॉटे लोगों के घर-घर जाकर कोरोना टेस्ट करने का अभियान भी चलाया था। देश में अब तक कोरोना के इस नए स्ट्रेन से 82 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना का ये नया स्वरूप खतरनाक माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ये पुराने कोरोना वायरस की अपेक्षा ज्यादा तेजी से फैलता है। हालांकि देश में अब तक इसका कोई खास असर देखने को नहीं मिला है। 

देश में कंट्रोल होता दिख रहा कोरोना
देश में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है। साथ ही रिकवरी रेट भी बढ़ा है। भारत (India) में कोरोना से  लोग संक्रमित हो 1,04,14,044 चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 1,50,606 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि 1,00,36,722 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 2,22,416  है।

पोलिंग बूथ की तरह कोरोना वैक्सीनेशन केंद्रों की सुरक्षा करेगी दिल्ली पुलिस

दिल्ली में अभी चल रहा 4 हजार से ज्यादा का इलाज 
दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण एक बार फिर से काबू में आता दिख रहा है। यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,28,838 हो गई है। कोरोना के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 4,168 है। वहीं 6,14,026 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 10,644 लोगों की जान जा चुकी है।

यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.