Monday, Sep 25, 2023
-->
tokyo olympics 2020 torch ignited at the ancient olympia amidst greece due to corona virus

कोरोना वायरस के खौफ के बीच टोक्यो ओलिम्पिक की मशाल प्रज्वलित

  • Updated on 3/13/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना वायरस के कारण यूनान में पहली मौत के कारण स्वास्थ्य संबंधी कड़े दिशा-निर्देशों के बीच यहां टोक्यो ओलिम्पिक  2020 की मशाल प्राचीन ओलंपिया में प्रज्वलित की गई। इस समारोह में दर्शक प्रतिबंधित थे। प्राचीन यूनान की शीर्ष धार्मिक प्रतिनिधि की पोशाक में सज्जित एक युवती ने सूर्य की किरणों का उपयोग करके मशाल प्रज्ज्वलित की। 

कोरोना वायरस के कारण भारत में प्रभावित होने वाली ये हैं खेल प्रतियोगिताएं

इसके साथ ही यूनान में एक सप्ताह तक चलने वाली मशाल रिले भी शुरू हो गई। यह मशाल 19 मार्च को टोक्यो ओलिम्पिक के आयोजकों को सौंपी जाएगी। अंतर्राष्ट्रीय ओलिम्पिक  समिति (आई.ओ.सी.) के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा, ‘‘आज ओलिम्पिक  मशाल की जापान तक की यात्रा की शुरूआत हो गई। जब यह मशाल 56 साल बाद टोक्यो लौटेगी तो उम्मीद है कि पूरे देश को प्रकाशवान कर देगी।’’ 

कोरोना के मद्देनजर IPL रद्द या दर्शकों के बिना, फैसले के लिए होगी अहम बैठक

कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के खेल प्रभावित हुए हैं और आशंकाएं जताई जा रही हैं कि ओलिम्पिक  खेल अपने तय कार्यक्रम के अनुसार 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच हो पाएंगे या नहीं। आयोजकों ने कहा कि खेल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे और आर्इ.ओ.सी. ने कहा कि खेलों को स्थगित करने पर अभी चर्चा नहीं हुई है।

भारत और द. अफ्रीका के बीच धर्मशाला में होने वाला पहला वनडे वर्षा से रद्द

टोक्यो ओलिम्पिक रद्द नहीं होगा : टोक्यो गर्वनर
टोक्यो की गर्वनर यूरिको कोएके ने कहा कि कोरोना का ओलिम्पिक  पर प्रभाव जरूर पड़ सकता है लेकिन इन खेलों को रद्द नहीं किया जाएगा। कोएके ने कहा, 'मेरे ख्याल से ओलिम्पिक पर कोरोना का कुछ प्रभाव पड़ेगा लेकिन इसे रद्द किया जाना असंभव है।’’ कोएके का यह बयान जापान आयोजन समिति के बोर्ड सदस्य हारुयुकी ताकाहाशी के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने ‘वॉल स्ट्रीट जरनल’ से कहा था कि ओलिम्पिक  एक-दो वर्ष के लिए स्थगित किए जा सकते हैं लेकिन रद्द नहीं किए जाएंगे।

नीता अंबानी खेल जगत की टॉप-10 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.