नई दिल्ली/टीम डिजीटल। किसान आने वाले चुनावों में अहम किरदार निभाने जा रहा है। इससे कोई भी पार्टी इंकार नहीं कर सकती। खासतौर पर सत्तारूढ पार्टी भाजपा के लिए किसानों को अपने साथ बनाए रखने की चुनौती है। इसलिए मंगलवार को भाजपा ने ट्रैक्टर रैली निकाल कर किसानों को जोडऩे की कोशिश की। कुछ वक्त पहले तक कृषि कानूनों के लिए सफाई दे रहे भाजपाई अब योगी व मोदी सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाए गए कदमों के बारे में बता रहे हैं। ट्रैक्टर रैली इसी क्रम में एक प्रयास था।
मंगलवार को भाजपा की ट्रैक्टर रैली का गाजियाबाद से शुरू होकर मुरादनगर पर समापन हुआ। स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने रैली की हरी झंडी दिखाई। नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ से शुरू होकर यह रैली घंटाघर, अंबेडकर रोड, हापुड़ रोड, गोविंदपुरम होकर मुरादनगर पहुंची। रैली के दौरान महानगर क्षेत्र में आने वाले सभी गांवों से होकर रैली को निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टरों के साथ भाग लिया।
राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने इस दौरान कहा कि किसान सरकार के साथ हैं। आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार सबका विकास, सबका विश्वास की तर्ज पर ईमानदार सोच के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार, किसान और कृषि की उन्नति हमेशा से प्राथमिकता में रही। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि किसान मोर्चे के जरिए यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि कैसे विपक्ष इसे मुद्दा बनाकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। केंद्र और राज्य सरकार किसानों के हितों के साथ उन्नत खेती के लिए योजनाएं चला रही है। इस ट्रैक्टर रैली के माध्यम से हम सच्चे और ईमानदार किसानों का सकारात्मक संदेश दिया गया। रैली में मुख्य रूप से विधायक अजीतपाल त्यागी, पप्पू पहलवान, राजेश त्यागी, गोपाल अग्रवाल, रुद्रप्रताप सिंह त्यागी, वीरेश्वर त्यागी, विजय मोहन, सिमल शर्मा, पार्षद राजीव शर्मा, राजेश शर्मा, कामेश्वर त्यागी आदि शामिल हुए।
जापानी कंपनियों के ECOs से मिले PM मोदी, कही ये बात
बॉक्स ऑफिस पर Bhool Bhulaiyaa 2 की नॉनस्टॉप कमाई, 3 दिनों में कमा...
द्विपक्षीय बैठक से पहले PM मोदी ने जापान को बताया ‘अपरिहार्य भागीदार’
क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं ऐश्वर्या राय बच्चन? Video में देखें खुद...
सिद्धू ने जेल का खाना खाने से किया इनकार, मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया...
उप्रः 18वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू,गवर्नर का अभिभाषण खत्म, विपक्ष...
MCD Exposed! निगम के स्कूलों का निरीक्षण कर बोली मालीवाल- छात्राएं...
मशहूर सिंगर संगीता साजिथ का हुआ निधन, इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर
'ग्लोबल हेल्थ लीडर्स अवार्ड' से सम्मानित होने पर PM मोदी ने आशा...
Delhi Rain: बारिश के चलते कई जगह ट्रैफिक जाम, उड़ाने प्रभावित, कहीं...