नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र के परभणी जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में वरिष्ठ टीवी पत्रकार नाविका कुमार को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली की अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड पंजाब पुलिस को प्रदान की
समाचार चैनल ‘टाइम्स नाउ’ पर कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। एक अधिकारी ने बताया कि शर्मा और कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाने वाले एक मुस्लिम मौलवी की शिकायत पर नानलपेठ पुलिस थाने में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। ‘टाइम्स नाउ’ द्वारा प्रसारित ‘प्राइम टाइम’ कार्यक्रम के दौरान शर्मा ने पैगंबर पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और इस कार्यक्रम की मेजबानी कुमार ने की थी।
राहुल गांधी ने 10 लाख नौकरियों पर कहा- यह ‘महा जुमलों’ की सरकार है
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘टाइम्स नाउ की प्रस्तोता नाविका कुमार और नुपुर शर्मा पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (विर्मिशत और विद्वेषपूर्ण कार्य जो किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आशय से किए गए हों) के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ इस संबंध में विस्तृत जांच चल रही है। पैगंबर के खिलाफ उनकी टिप्पणी के मद्देनजर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में शर्मा के खिलाफ कई प्राथमिकी दर्ज की गईं।
फेसबुक पर‘आपत्तिजनक’पोस्ट डालने पर भाजपा नेता गिरफ्तार झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता को पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा के समर्थन में फेसबुक पर‘आपत्तिजनक’पोस्ट डालने के लिए गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भाजपा की जिला समिति की कार्यकारी समिति की सदस्य अनीशा सिन्हा को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने बताया, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 295-ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य, धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से) और 153-ए (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम संगठन
पुलिस ने बताया कि नेता का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा, पैगंबर मोहम्मद पर शर्मा की कथित भड़काऊ टिप्पणियों के बाद रांची में हुई व्यापक हिंसा के बाद से यह जिला अलर्ट पर है। पुलिस ने बताया कि किसी भी तरह की घटना को रोकने के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी तेज कर दी गयी है। भाजपा के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष बिजय महतो ने सिन्हा की गिरफ्तारी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह थाने में अपनी‘गलती’के लिए पहले ही माफी मांग चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस निशाना बना रही है।
दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के सीएम मान ने शुरू की ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस सुविधा
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेन दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया, स्थिति का...
देश का एक ऐसा गांव जहां पैदा होते ही हो जाती है बच्चे की मौत, 500...
टाटा नेक्सन ईवी मैक्स में आया नया अपडेट, ये खास फीचर्स हुआ शामिल
रेल हादसे में 261 की मौत, राहत एवं बचाव कार्य में वायुसेना के विमान...
हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिलने के बाद बीमार पत्नी से मिलने पहुंचे...
ओडिशा ट्रेन एक्सिडेंट इतिहास की भीषण दुर्घटना में से एक, पढ़ें कब- कब...
BJP ने बालासोर ट्रेन हादसे के बाद शनिवार को सरकार का वर्षगांठ...
रेल मंत्री ने रेल दुर्घटना स्थल का दौरा किया, कहा- राहत एवं बचाव...
अंकिता भंडारी के परिजन ने की हत्याकांड की पैरवी कर रहे विशेष लोक...
हरियाणा : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए सरकारी कर्मचारियों का साइकिल...