Tuesday, Mar 21, 2023
-->
two killed in police firing assam rahul gandhi congress attacks bjp government rkdsnt

असम में पुलिस गोली कांड को लेकर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर बोला हमला

  • Updated on 9/23/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम में पुलिस गोलीबारी में दो लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य इस समय ‘सरकार प्रायोजित आग’ की गिरफ्त में है। राहुल गांधी ने उस खबर का हवाला दिया, जिसमें कहा गया है कि कथित अतिक्रमण हटाने का विरोध कर रहे लोगों के साथ पुलिस ने मारपीट और फिर गोलीबारी की जिनमें कुछ लोगों की मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। 

दरवाजा तोड़कर देखा तो पंखे से लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि : सर्वेश द्विवेदी 

दिल्ली दंगे : कोर्ट में हो रही किरकिरी के बाद राकेश अस्थाना ने जांच निगरानी के लिए बनाई कमेटी

कांग्रेस नेता ने ट्वीट किया, ‘‘असम में सरकार प्रायोजित आग लगी हुई है। मैं राज्य के अपने भाइयों एवं बहनों के साथ खड़ा हूं। भारत का कोई बच्चा इसका हकदार नहीं है।’’ इस घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘गांधी जी की प्रेरणा से चलने वाले देश को भाजपा हिंसा और नफरत की आग में झोंक देना चाहती है। हिंसा और नफरत ही उसकी कथनी और करनी है। असम की इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए, कम है।’’      

PMO ने हाई कोर्ट को किया सूचित - पीएम केयर्स कोष सरकारी कोष नहीं है 

यूपी में कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्वीट में लिखा है, 'भाजपा सरकारें लोकतंत्र के लिये ही नहीं बल्कि इंसानियत के लिये भी खतरनाक हैं, असम में ग्रामीणों के साथ हैवानियत का ये वीडियो उस ज़िले का है जहॉं मुख्यमंत्री का भाई पुलिस कप्तान है !' असम में कांग्रेस नेता गोरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री पर  निशाना साधा है। 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.