Sunday, Sep 24, 2023
-->
uddhav government balasaheb patil coronavirus positive maharashtra jayant patil pragnt

कोरोना की गिरफ्त में उद्धव सरकार, अब इस मंत्री की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

  • Updated on 8/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। यहां हर दिन भारी तादाद में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच खबर है कि उद्धव सरकार में मंत्री बालासाहेब पाटिल (Balasaheb Patil) चिकित्सकीय कारणों से कुछ दिनों के लिए अनुपलब्ध रहेंगे इसलिए उनके अतिरिक्त कार्यभार का जिम्मा कैबिनेट के सहयोगी जयंत पाटिल (Jayant Patil) को अस्थाई रूप से दे दिया जाएगा।

कोरोना वॉरियर सफाईकर्मी के परिवार से मिले CM केजरीवाल, दी 1 करोड़ की सहायता राशि

कुछ दिन जयंत पाटिल संभालेंगे कार्यभार
राज्य सरकार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, राकांपा नेता बालासाहेब पाटिल उद्धव ठाकरे सरकार में सहयोग और विपणन विभाग का कामकाज देखते हैं। राज्य राकांपा अध्यक्ष जयंत पाटिल जल संसाधन विभाग के मंत्री हैं। बालासाहेब के कार्यालय की ओर से पिछले सप्ताह जानकारी दी गई थी कि उनकी जांच में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सरकार ने एक अधिसूचना जारी करते हुए कहा कि बालासाहेब पांडुरंग पाटिल चिकित्सकीय कारणों से अनुपलब्ध रहेंगे इसलिए उनके विभागों का कार्यभार जयंत पाटिल को अस्थाई रूप से दिया जाएगा।

अब नहीं टूटेगा आपके डॉक्टर बनने का सपना, जानिए कैसे?

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 6 लाख 43 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,43,289 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,62,491 है। वहीं 4,59,124 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 21,359 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली को कोरोना से राहत! 101.5 दिन में डबल हो रहे कोरोना केस

मुंबई में अब तक 7,314 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,32,822 गई है। यहां पर अब तक 7,314 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,07,033 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 18,172 है। 

कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरों को यहां पढ़ें...

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.